प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज अपनी आंध्र प्रदेश यात्रा की झलकियाँ साझा कीं। श्रीशैलम में, श्री मोदी ने श्री भ्रमराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम में प्रार्थना की और श्री शिवाजी ध्यान मंदिर तथा श्री शिवाजी दरबार हॉल का दौरा किया। इसके बाद, उन्होंने कुरनूल में लगभग ₹13,430 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

एक्स पर पोस्ट की एक श्रृंखला में श्री मोदी ने कहा:

"श्रीशैलम स्थित श्री भ्रमराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम में प्रार्थना की। अपने साथी भारतीयों की कुशलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। सभी सुखी और समृद्ध रहें।"


“శ్రీశైలంలోని శ్రీ భ్రమరాంభ మల్లికార్జున స్వామి వార్ల దేవస్థానంలో ప్రార్థించుకున్నాను. నా తోటి భారతీయుల సౌభాగ్యం కోసం,వారి ఆరోగ్యం కోసం ప్రార్థించాను. అందరూ సుఖ సౌభాగ్యాలతో ఉండాలని కోరుకుంటున్నాను.”

"श्रीशैलम से कुछ और झलकियाँ।"


“శ్రీశైలం నుంచి మరి కొన్ని దృశ్యాలు.”

“శ్రీశైలంలోని శ్రీ శివాజీ ధ్యాన మందిరం మరియు శ్రీ శివాజీ దర్బార్ హాల్‌ను సందర్శించాను. మహాన్ ఛత్రపతి శివాజీ మహారాజ్ 1677లో శ్రీశైలం వచ్చి, శ్రీశైలం మల్లికార్జున మందిరంలో ప్రార్థించారు.

ధ్యాన మందిరంలో ఆయన ధ్యానం చేసి, భ్రమరాంబ దేవి ఆశీస్సులు పొందారు.”

“श्रीशैलम में हम श्री शिवाजी ध्यान मंदिर और श्री शिवाजी दरबार हॉल गए। महान छत्रपति शिवाजी महाराज 1677 में श्रीशैलम आए थे और उन्‍होंने श्रीशैलम मल्लिकार्जुन मंदिर में प्रार्थना की थी।

ध्यान मंदिर वह जगह है जहाँ उन्होंने ध्यान किया था और भ्रमराम्बा देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया था।

“श्रीशैलम में होना अत्यंत आनंद की बात है। इस पवित्र स्थान के हर कण में दिव्यता है। मैं यहाँ के लोगों द्वारा पूरी गर्मजोशी के साथ किए गए स्वागत के लिए आभारी हूँ।

 श्री भ्रमराम्बिका देवी और मल्लिकार्जुन स्वामी हमारे राष्ट्र पर सदैव कृपा बनाए रखें।”


“श्रीशैलम इथल्या श्री शिवाजी ध्यान मंदिर आणि श्री शिवाजी दरबार हॉलला भेट दिली. महान छत्रपती शिवाजी महाराज हे 1677 मध्ये श्रीशैलमला आले होते आणि त्यांनी श्रीशैलम मल्लिकार्जुन मंदिरात प्रार्थना ही केली होती.

ध्यान मंदिर इथे त्यांनी ध्यानधारणा केली होती, आणि इथेच त्यांना भ्रमरांबा देवीचा आशीर्वाद लाभला होता.”

“శ్రీశైలం క్షేత్రంలో ఉండటం అపారమైన ఆనందాన్ని ఇస్తుంది. ఈ పవిత్ర స్థలంలో అడుగడుగున దైవత్వం నిండి ఉంది. ఇక్కడి ప్రజల సాదర స్వాగతానికి నేను కృతజ్ఞుడిని.

శ్రీ భ్రమరాంబికా దేవి, మల్లికార్జున స్వామి వార్లు ఎల్లప్పుడూ మన దేశాన్ని ఆశీర్వదించాలని కోరుకుంటున్నాను.”

"विकसित भारत के विज़न को साकार करने में आंध्र प्रदेश को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है और आंध्र प्रदेश में यह ज़रूरी है कि रायलसीमा भी प्रगति करे। आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू जी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। @ncbn"

“हाल के वर्षों में, आंध्र प्रदेश ने ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। जिन परियोजनाओं का उद्घाटन आज किया गया है, वे न केवल राज्य की ऊर्जा क्षमता में महत्वपूर्ण बढ़ोत्‍तरी करने में योगदान देंगी, बल्कि इस क्षेत्र में भारत के समग्र विकास में भी योगदान करेंगी।”

"आंध्र प्रदेश में विकसित किया जा रहा भारत का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब पूरी दुनिया को लाभान्वित करेगा। यह परियोजना विशाखापत्तनम को वैश्विक एआई और कनेक्टिविटी हब के रूप में एक नई पहचान दिलाएगी।"

मुझे खुशी है कि आंध्र प्रदेश सरकार ने कुरनूल को एक ड्रोन हब बनाने का संकल्प लिया है। यह प्रयास भावी प्रौद्योगिकियों के लिए नए आयाम खोलेगा और राज्य भर के विभिन्न क्षेत्रों में अवसर पैदा करेगा।

"राज्य भर में 'सुपर जीएसटी, सुपर बचत' अभियान की सफलता के लिए आंध्र प्रदेश सरकार, विशेषकर मंत्री नारा लोकेश जी को बधाई। अभिनव प्रतियोगिताओं के माध्यम से, वे युवाओं में जीएसटी की समझ को गहरा करने में सफल रहे।

@naralokesh"

“बिहार में एनडीए की संभावनाओं के बारे में इतनी अच्छी हिंदी में बोलकर, चंद्रबाबू नायडू जी ने न केवल पूरे बिहार में कई एनडीए कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया है, बल्कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के प्रति गहरी प्रतिबद्धता भी दिखाई है।

@ncbn”

"कुरनूल में उत्साह असाधारण था! लोग उन विकास कार्यों से वास्‍तव में बेहद खुश हैं जिनका आज उद्घाटन किया गया।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's Q4 GDP growth seen at 7.3%; CNBC-TV18 poll pegs FY26 at 7.5%

Media Coverage

India's Q4 GDP growth seen at 7.3%; CNBC-TV18 poll pegs FY26 at 7.5%
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लिए भेजें अपने विचार एवं सुझाव
June 05, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार 28 जून को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए आप भी अपने विचार एवं सुझाव साझा कर सकते हैं। पीएम मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों एवं सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे।

नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपने विचार एवं सुझाव साझा करें।