प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम को साझा किया, जिसमें विकसित भारत के स्‍वप्‍न को साकार करने में आत्मविश्वास की परिवर्तनकारी भूमिका पर बल दिया गया है।

एक्‍स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा:

"आत्मविश्वास वह शक्ति है, जिसके बल पर सब कुछ संभव है। विकसित भारत के सपने को साकार करने में देशवासियों की यही शक्ति बहुत काम आने वाली है।

श्रीर्मङ्गलात् प्रभवति प्रागल्भ्यात् सम्प्रवर्धते।

दाक्ष्यात् तु कुरुते मूलं संयमात् प्रतितिष्ठति॥ "

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Cheer for exports: Textiles, carpets, leather set to gain after India-US deal

Media Coverage

Cheer for exports: Textiles, carpets, leather set to gain after India-US deal
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप से बात की
February 02, 2026
भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत करने के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प को धन्यवाद दिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रपति ट्रंप से बात की। श्री मोदी ने भारतीय उत्पादों पर टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करने की महत्‍वपूर्ण घोषणा के लिए भारत की एक अरब 40 करोड़ जनता की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद दिया।

श्री मोदी ने कहा कि जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ मिलकर कार्य करते हैं तो इससे हमारे लोगों को न सिर्फ लाभ मिलता है अपितु पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के अपार अवसर भी खुलते हैं।

श्री मोदी ने कहा, “वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूर्ण समर्थन करता है।”

श्री मोदी ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा:

आज मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रम्प से बात करके बहुत अच्छा लगा। यह जानकर अत्‍यंत प्रसन्‍नता हुई कि अब भारत में बने उत्पादों पर टैरिफ घटकर 18 प्रतिशत हो जाएगा। इस शानदार घोषणा के लिए भारत की 1.4 अरब जनता की ओर से राष्ट्रपति ट्रम्प को बहुत-बहुत धन्यवाद।

जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ मिलकर काम करते हैं, तो इससे हमारे लोगों को लाभ होता है और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के अपार अवसर खुलते हैं।

वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प का नेतृत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूर्ण समर्थन करता है।

मैं उनके साथ मिलकर कार्य करने और हमारी साझेदारी को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले जाने के प्रति आशान्वित हूं।"

@POTUS

@realDonaldTrump