प्रधानमंत्री मोदी ने तवांग, अरुणाचल प्रदेश में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केन्द्रीय टीम भेजी
दल राहत और मुआवजा पैकेज की रिपोर्ट प्रदान करेगा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अरूणाचल प्रदेश के तंवाग जिले में हाल में ही आए भूस्खलन के मद्देनजर नुकसान का आकंलन करने के लिए एक दो सदस्यीय केंद्रीय दल को अरूणाचल प्रदेश भेजने का निर्देश दिया है। इस दल में नीति आयोग के एक वरिष्ठ सलाहकार तथा गृह मंत्रालय के एक संयुक्त सचिव शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने दल को निर्देश दिया है कि वह राज्य और जिले के अधिकारियों से विचार-विमर्श करने के बाद राहत और मुआवजा पैकेज का मूल्यांकन करे तथा अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

भूस्खलन की घटना 22 अप्रैल, 2016 को हुई थी। प्रधानमंत्री पहले ही तवांग में हुए भूस्खलन के दौरान मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 2 लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि स्वीकृत कर चुके हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s industrial output quickens to 7.3% in June from 5.1% in May as manufacturing, electricity growth accelerates

Media Coverage

India’s industrial output quickens to 7.3% in June from 5.1% in May as manufacturing, electricity growth accelerates
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया
July 29, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गुरु ज्ञान देने के साथ-साथ अपने शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और उन्हें सुविचारों एवं सुसंस्कारों से गढ़ते हैं। प्रधानमंत्री ने सभी लोगों से अपने गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में मार्गदर्शक बनाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए कहा—

“प्रेरकः सूचकश्चैव वाचको दर्शकस्तथा।

शिक्षकः बोधकश्चैव षडेते गुरवः स्मृताः॥”

इस सुभाषित में यह भाव व्यक्त किया गया है कि जो सही दिशा प्रदान करते हैं, ज्ञान एवं सत्य का बोध कराते हैं, सही मार्ग दिखाते हैं, शिक्षा प्रदान करते हैं तथा जीवन में सत्य की समझ विकसित कर आत्म-विकास का मार्ग प्रशस्त करते हैं, उन्हें ही गुरु के छह रूप माना गया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“गुरु पूर्णिमा की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। गुरु ज्ञान के साथ ही अपने शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर उन्हें सुविचार और सुसंस्कारों से सुशिक्षित करते हैं। आइए, उनके आदर्शों को अपने जीवन का संबल बनाएं।

प्रेरकः सूचकश्चैव वाचको दर्शकस्तथा।

शिक्षकः बोधकश्चैव षडेते गुरवः स्मृताः॥”