मैं 4-5 सितम्बर, 2019 को रूस के व्लादिवोस्तोक के दौरे पर रहूंगा।

रूस के सुदूर-पूर्व क्षेत्र का मेरा दौरा मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ करने एवं इसमें विविधता लाने की दोनों ही पक्षों की आकांक्षा को रेखांकित करता है। यह रूस के सुदूर-पूर्व क्षेत्र के लिए भारत के किसी भी प्रधानमंत्री का प्रथम दौरा है।

मेरे दौरे के ये दो उद्देश्य हैं – रूसी संघ के राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर पूर्वी आर्थिक फोरम की 5वीं बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेना और उनके साथ 20वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शिरकत करना। यह फोरम रूस के सुदूर-पूर्व क्षेत्र में कारोबारी एवं निवेश अवसर बढ़ाने पर फोकस करता है और इस क्षेत्र में भारत व रूस के बीच घनिष्ठ एवं पारस्परिक रूप से लाभप्रद सहयोग के विकास की असीम संभावनाएं प्रस्तुत करता है।

दोनों देशों के बीच संबंध बड़े ही सौहार्दपूर्ण हैं, जो हमारी विशिष्ट एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी की मजबूत नींव पर आधारित हैं। दोनों देश रक्षा व असैन्य परमाणु ऊर्जा के सामरिक क्षेत्रों और अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोगों में व्यापक रूप से सहयोग करते हैं। हमारे बीच व्यापार एवं निवेश संबंध अत्यंत सुदृढ़ और विकासोन्मुख हैं।

एक बहुध्रुवीय दुनिया को बढ़ावा देने की इच्छा हमारी मजबूत साझेदारी के लिए एक पूरक है और दोनों देश इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए क्षेत्रीय एवं बहुपक्षीय फोरम में आपस में घनिष्ठतापूर्वक सहयोग करते हैं।

मैं अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन के साथ अपनी द्विपक्षीय साझेदारी के सभी पहलुओं के साथ-साथ आपसी हित के क्षेत्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करने के लिए आशान्वित हूं। मैं पूर्वी आर्थिक फोरम में शिरकत करने वाले अन्य वैश्विक राजनेताओं के साथ बैठक करने और इसमें भाग लेने वाले भारतीय उद्योग एवं कारोबारी जगत के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करने की भी उम्मीद कर रहा हूं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
On Puri’s Grand Road, a devotee’s submission

Media Coverage

On Puri’s Grand Road, a devotee’s submission
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने क़तर के अमीर से बातचीत की
July 16, 2026
प्रधानमंत्री ने क़तर के फादर अमीर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की
प्रधानमंत्री ने फादर अमीर के दूरदर्शी नेतृत्व तथा भारत–कतर संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनके योगदान को याद किया
दोनों नेताओं ने फादर अमीर की विरासत को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प की पुनः पुष्टि की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज क़तर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी से टेलीफोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने क़तर के फादर अमीर (पूर्व अमीर) महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

आधुनिक क़तर के प्रमुख शिल्पकार के रूप में फादर अमीर के महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री ने उनके दूरदर्शी नेतृत्व को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इन वर्षों के दौरान भारत–क़तर संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा भारत और क़तर में बसे भारतीय समुदाय के प्रति उनके गहरे स्नेह को भी याद किया।

क़तर के अमीर ने प्रधानमंत्री के फोन के लिए उनका आभार व्यक्त किया और इस कठिन समय में उनके सांत्‍वना एवं संवेदना भरे शब्दों के लिए सराहना व्‍यक्‍त की।

दोनों नेताओं ने फादर अमीर की विरासत को आगे बढ़ाने तथा भारत–क़तर सामरिक साझेदारी और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को और सुदृढ़ करने के अपने संकल्प की पुनः पुष्टि की।

उन्होंने निकट संपर्क बनाए रखने पर भी सहमति व्यक्त की।