प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितम्बर 2019 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र के उच्चस्तरीय खंड के मौके पर बेल्जियम के प्रधानमंत्री श्री चार्ल्स मिशेल से मुलाकात की।

पीएम मोदी ने पीएम चार्ल्स मिशेल को यूरोपीय परिषद का अध्यक्ष चुने जाने के लिए बधाई दी।

दोनों नेताओं ने भारत और बेल्जियम के बीच के उत्कृष्ट संबंधों तथा 2017 में महामहिम बेल्जियम के राजा की भारत यात्रा के दौरान लिए गए फैसलों की समीक्षा की।

उन्होंने भारत और यूरोपीय संघ के बीच रणनीतिक और सुरक्षा संबंधों की गहनता पर चर्चा की। वे द्विपक्षीय निवेश और व्यापार समझौते, कनेक्टिविटी, आतंकवाद के खिलाफ निकट सहयोग, बहुपक्षीय संस्थानों, तथा प्रवासन एवं गतिशीलता पर बातचीत के शीघ्र निष्पादन के लिए अपने प्रयासों को तेज करने पर सहमत हुए।

दोनों नेताओं ने 15वें भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन का आयोजन जल्द से जल्द कराए जाने पर भी सहमति जताई।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi Lauds PV Sindhu For Japan Open, Women's Cricket Team On Lord's Win

Media Coverage

PM Modi Lauds PV Sindhu For Japan Open, Women's Cricket Team On Lord's Win
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम् के माध्यम से श्रेष्ठ चरित्र को बताया सम्मान, विश्वास और प्रभावी नेतृत्व की आधारशिला
July 27, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया जिसमें यह बताया गया है कि कैसे एक नेक चरित्र वाला व्यक्ति समाज में सम्मान प्राप्त करता है और हर जिम्मेदारी के योग्य माना जाता है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा:

"शीलवान् पूजितो लोके शीलवान् साधुसम्मतः।

शीलवान् सर्वकर्मार्हः शीलवान् प्रियदर्शनः॥"

उत्तम चरित्र से युक्त व्यक्ति समाज में प्रतिष्ठा और सज्जनों का आदर प्राप्त करता है। सत्यनिष्ठा, विनम्रता और मर्यादित आचरण के कारण ऐसा व्यक्ति हर जिम्मेदारी के योग्य समझा जाता है। उसका व्यक्तित्व सभी के लिए प्रशंसनीय, प्रेरणादायक और अनुकरणीय होता है। वास्तव में, उत्तम चरित्र ही सफलता, प्रभावी नेतृत्व और अटूट विश्वास का वास्तविक आधार है।