भारत सरकार वैक्सीन निर्माताओं को अधिक उत्पादन इकाइयों की सुविधा, कच्चे माल के वित्तपोषण और आपूर्ति के मामले में मदद कर रही है
प्रधानमंत्री ने वैक्सीन की बर्बादी को कम करने के लिए कदम उठाने की जरूरत के निर्देश दिए
प्रधानमंत्री ने 45+ और 18-44 आयु समूहों में स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों के टीकाकरण कवरेज की स्थिति की भी समीक्षा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान, अधिकारियों ने टीकाकरण अभियान के विभिन्न पहलुओं पर अपनी विस्तृत प्रस्तुति दी। 

प्रधानमंत्री को टीकों की वर्तमान उपलब्धता और इसे बढ़ाने की योजना के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें विभिन्न वैक्सीन निर्माताओं को टीकों के उत्पादन में तेजी लाने में मदद करने के लिए किए गए प्रयासों से भी अवगत कराया गया। भारत सरकार वैक्सीन निर्माताओं के साथ सक्रिय रूप से काम कर रही है और अधिक उत्पादन इकाइयों की सुविधा, कच्चे माल के वित्तपोषण और आपूर्ति के मामले में उन्हें सहायता प्रदान कर रही है।

प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों के साथ-साथ अग्रिम पंक्ति के कर्मियों में टीकाकरण कवरेज की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने 45 वर्ष से अधिक आयु के के साथ-साथ 18-44 आयु वर्ग में भी टीकाकरण कवरेज का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने विभिन्न राज्यों में वैक्सीन की बर्बादी की स्थिति की भी समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि वैक्सीन की बर्बादी की संख्या अभी भी अधिक है इसे कम किए जाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।

अधिकारियों ने टीकाकरण की प्रक्रिया को लोगों केऔर अधिक अनुकूल बनाने के लिए तकनीकी मोर्चे पर किए जा रहे विभिन्न उपायों के बारे में भी प्रधानमंत्री को जानकारी दी।

अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को टीके की उपलब्धता पर राज्यों को उपलब्ध कराई जा रही अग्रिम जानकारी के बारे में बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री को यह भी बताया कि राज्यों को यह जानकारी जिला स्तर पर देने को कहा गया है ताकि लोगों को कोई असुविधा न हो।

बैठक में रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, वित्त मंत्री, वाणिज्य और उद्योग मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, कैबिनेट सचिव, स्वास्थ्य सचिव और अन्य महत्वपूर्ण अधिकारियों ने भाग लिया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Vikas Bhi, Virasat Bhi: How JATAN, AI and Digital Archives are revolutionising India’s cultural heritage preservation

Media Coverage

Vikas Bhi, Virasat Bhi: How JATAN, AI and Digital Archives are revolutionising India’s cultural heritage preservation
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने भारत छोड़ो आंदोलन के वीर आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की
August 09, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी आंदोलनकारियों को स्मरण करते हुए भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके साहस और दृढ़ संकल्प को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व से प्रेरित भारत छोड़ो आंदोलन के आह्वान ने स्वतंत्रता संग्राम में नई ऊर्जा का संचार किया तथा औपनिवेशिक शासन से मुक्ति पाने के लिए भारत के लोगों के अटूट संकल्प को प्रतिबिंबित किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी आंदोलनकारियों को स्मरण करता हूँ। उनका साहस प्रत्येक भारतीय के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। महात्मा गांधी जी के नेतृत्व से प्रेरित भारत छोड़ो आंदोलन के आह्वान ने हमारे स्वतंत्रता संग्राम में नई ऊर्जा का संचार किया तथा औपनिवेशिक शासन से मुक्ति पाने के लिए हमारे लोगों के अटूट संकल्प को प्रतिबिंबित किया।