प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-अमेरिका संबंधों की आज मजबूती की पुष्टि की और दोनों देशों के बीच चल रही व्यापार वार्ताओं में विश्वास व्यक्त किया। श्री मोदी ने कहा कि दोनों देश अपने देशवासियों के उज्जवल और समृद्ध भविष्य को सुरक्षित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

श्री मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के सोशल मीडिया एक्स पर की गई एक पोस्ट का उत्तर देते हुए कहा:

“भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी व्यापार वार्ता भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाओं को प्रदर्शित करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। हमारी टीम इन चर्चाओं को शीघ्र अति शीघ्र पूरा करने के लिए काम कर रही हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रम्प से बात करने के लिए भी उत्सुक हूँ। हम अपने दोनों देशों के लोगों के उज्जवल और समृद्ध भविष्य को सुरक्षित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
EPFO settles 8.3 crore claims in FY26; cheque leaf upload reform benefits 7 crore members, says govt

Media Coverage

EPFO settles 8.3 crore claims in FY26; cheque leaf upload reform benefits 7 crore members, says govt
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
August 08, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath ने प्रधानमंत्री श्री @narendramodi से मुलाकात की।

@CMOfficeUP