जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रस्थान करने से पहले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वक्तव्य का मूल पाठ इस प्रकार हैः

“मैं अर्जेन्टीना की मेजबानी में होने वाले 13वें जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए 29 नवंबर से 01 दिसंबर, 2018 तक ब्यूनर्स आर्यस की यात्रा करूंगा।

जी-20 का लक्ष्य विश्व की बीस सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच बहुपक्षीय सहयोग को प्रोत्साहित करना है। यद्यपि दस वर्ष के अपने अस्तित्व में जी-20 ने स्थिर और सतत वैश्विक विकास को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया है। यह उद्देश्य विकासशील देशों और भारत जैसी ऊभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

वैश्विक आर्थिक विकास और समृद्धि में भारत का योगदान सम्मेलन के विषय ‘उचित और सतत विकास के लिए सहमति बनाना’ के प्रति हमारे संकल्प को दिखाता है।

मैं जी-20 के पिछले दस वर्षों के कार्यों की समीक्षा के लिए तथा आने वाले दशक की चुनौतियों का सामना करने के बारे में जी-20 देशों के नेताओं से मुलाकात के प्रति आशान्वित हूं। हम वैश्विक अर्थव्यवस्था और व्यवसाय की स्थिति, अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय तथा कर प्रणालियों, कार्य भविष्य, महिला सशक्तिकरण, सरंचना तथा सतत विकास जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे।

वैश्विक अर्थव्यवस्था में नई जान डालने वाली ऊभरती अर्थव्यवस्थाएं आज अप्रत्याशित आर्थिक और टेक्नोलॉजी की चुनौतियों का सामना कर रही हैं। मैं बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार की आवश्यकताओं पर प्रकाश डालूंगा जो समकालीन वास्तविकाताओं को दिखाए और विश्व की बेहतरी के लिए सामूहिक कार्रवाई को कारगर ढंग से सुदृढ़ बनाए। अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत बनाने तथा भगोड़े आर्थिक अपराधियों और आतंकवाद के धनपोषण के विरुद्ध समन्वित कार्रवाई बढ़ाने की भी गंभीर आवश्यकता है।

मैं सम्मेलन के अवसर पर आए विभिन्न नेताओं के साथ पारस्परिक हित के दिवपक्षीय विषयों पर बातचीत के लिए आशान्वित हूं।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
First multilingual Indian speech recognition model trained on 65 languages and dialects released

Media Coverage

First multilingual Indian speech recognition model trained on 65 languages and dialects released
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
राष्ट्रपति का 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संबोधन राष्ट्र की शक्ति को दर्शाता है और ‘विकसित भारत’ की दिशा में नए संकल्प को प्रेरित करता है: प्रधानमंत्री
August 14, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के संबोधन की सराहना करते हुए कहा कि यह बेहद प्रेरणादायक और सारगर्भित था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके विचार हमारे राष्ट्र की शक्ति और हर भारतीय की आकांक्षाओं को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि उनका संदेश हम सभी को ‘विकसित भारत’ की दिशा में नए संकल्प के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है।

एक्स पर अपने एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा: 

“स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति जी का प्रेरणादायक और सारगर्भित संबोधन।

उनके विचार हमारे राष्ट्र की शक्ति और हर भारतीय की आकांक्षाओं को दर्शाते हैं।

उनका संदेश हम सभी को ‘विकसित भारत’ की दिशा में नए संकल्प के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है।

@rashtrapatibhvn”