प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत के लौह पुरूष सरदार वल्‍लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज केवडि़या, गुजरात में विश्व प्रसिद्ध स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी पर उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की।

सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर “एक भारत- श्रेष्ठ भारत” के लक्ष्य को प्राप्त करने की भावना के अनुरूप देश भर में “एकता दौड़” का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि सरदार पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। राष्ट्र के प्रति उनका योगदान स्मरणार्थ है।”

“वो भारत को एकता के सूत्र में बांधने वाले महान वीर थे। सरदार पटेल किसानों के नेता और महान प्रशासक थे और निर्धनों के हितों की रक्षा करने के मुद्दे पर समझौता नहीं करने वाले थे। भारत सरदार पटेल के असाधारण योगदान का हमेशा स्मरण करता रहेगा।”

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर केवडिया में लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's banking sector resilient; 11-13% credit growth for January-June likely: Survey

Media Coverage

India's banking sector resilient; 11-13% credit growth for January-June likely: Survey
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 20 अप्रैल 2026
April 20, 2026

Honouring Saints, Powering Futures: PM Modi’s Leadership That Blends Heritage, Highways and High Growth