प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिडनी में आयोजित अलग-अलग बैठकों में ऑस्ट्रेलिया के कई गणमान्य व्यक्तियों से भेंट की। इन गणमान्य व्यक्तियों में शामिल हैं:

  • प्रोफेसर ब्रायन पी. श्मिट, भौतिकी में नोबल पुरस्कार विजेता और ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी, कैनबरा के कुलपति और अध्यक्ष
  • श्री मार्क बल्ला, व्यवसाय विशेषज्ञ और मानवीय मुद्दों पर कुशल सार्वजनिक वक्ता
  • सुश्री डेनिएल मेट सुलिवन, आदिवासी कलाकार
  • सुश्री सारा टोड, अंतरराष्ट्रीय शेफ, रेस्तरां-मालिक, टीवी कार्यक्रम संचालिका, वक्ता और उद्यमी
  • प्रोफेसर टोबी वाल्श, मुख्य वैज्ञानिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंस्टीट्यूट, यूनिवर्सिटी ऑफ़ न्यू साउथ वेल्स, सिडनी
  • श्री सल्वाटोर बाबोन्स, एसोसिएट प्रोफेसर, समाजशास्त्री, शोधकर्ता और लेखक
  • श्री गाय थिओडोर सेबस्टियन, ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख गायक

प्रधानमंत्री ने उन्हें उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उन्हें भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को मजबूत करने में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Tokyo to Mumbai: The Japanese are pouring big money into India

Media Coverage

Tokyo to Mumbai: The Japanese are pouring big money into India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने असम के डिब्रूगढ़ में पूर्वोत्तर की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) का उद्घाटन किया
February 14, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में पूर्वोत्तर की पहली आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री मोदी ने कहा कि यह अत्यंत गर्व का विषय है कि पूर्वोत्तर को अपनी पहली आपातकालीन लैंडिंग सुविधा मिली है। उन्होंने इसके महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह स्ट्रेटेजिक दृष्टि से और प्राकृतिक आपदाओं के समय अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:

"यह अत्यंत गर्व का विषय है कि पूर्वोत्तर को आपातकालीन लैंडिंग सुविधा मिली है। स्ट्रेटेजिक दृष्टि से और प्राकृतिक आपदाओं के समय, यह सुविधा बहुत महत्व रखती है।"

"উত্তৰ-পূৰ্বাঞ্চলে ইমাৰ্জেঞ্চি লেণ্ডিং ফেচিলিটি লাভ কৰাটো অপৰিসীম গৌৰৱৰ বিষয়। কৌশলগত দৃষ্টিকোণৰ পৰা আৰু প্ৰাকৃতিক দুৰ্যোগৰ সময়ত এই সুবিধাৰ গুৰুত্ব অতিশয় বেছি।"