आज, मैं राष्ट्रपति बाइडेन द्वारा उनके गृहनगर विलमिंगटन में आयोजित, क्वाड समिट में भाग लेने और न्यूयॉर्क में यूएन जनरल असेंबली में ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ को संबोधित करने के लिए, अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हो रहा हूं।

मैं क्वाड समिट के लिए अपने सहयोगियों; राष्ट्रपति बाइडेन, प्रधानमंत्री अल्बानीज और प्रधानमंत्री किशिदा के साथ शामिल होने के लिए उत्सुक हूं। यह मंच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए काम करने वाले, समान विचारधारा वाले देशों के एक प्रमुख समूह के रूप में उभरा है।

राष्ट्रपति बाइडेन के साथ मेरी बैठक, हमें अपने लोगों और वैश्विक भलाई के लिए, ‘भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ को और गहरा करने की दिशा में, नए रास्तों की समीक्षा और पहचान करने का अवसर देगी।

मैं भारतीय प्रवासियों और प्रमुख अमेरिकी बिजनेस लीडर्स के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हूं, जो अहम स्टेकहोल्डर्स हैं और दुनिया के सबसे बड़े और सबसे पुराने लोकतंत्रों के बीच अनूठी साझेदारी को जीवंतता प्रदान करते हैं।

‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ वैश्विक समुदाय के लिए मानवता की बेहतरी के लिए, आगे की राह तैयार करने का एक अवसर है। मैं मानवता के छठे हिस्से के विचारों को साझा करूंगा, क्योंकि शांतिपूर्ण और सुरक्षित भविष्य में उनकी हिस्सेदारी, दुनिया में सबसे अधिक है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Solar infra helps India meet record 256GW power demand

Media Coverage

Solar infra helps India meet record 256GW power demand
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर श्री रघु राय के निधन पर शोक व्यक्त किया
April 26, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और उन्हें कला का एक ऐसा पर्याय बताया है जिन्होंने अपने लेंस के माध्यम से भारत की जीवंतता को अमर बना दिया। श्री मोदी ने कहा कि श्री रघु राय का कार्य गहन संवेदनशीलता, गहराई और विविधता से परिपूर्ण था, जिसने भारत के जनजीवन के विभिन्न पहलुओं को संजोया और उन्हें लोगों के करीब लाया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि फोटोग्राफी और संस्कृति की दुनिया में उनका योगदान अद्वितीय है और उनका निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:

“श्री रघु राय जी को कला के एक ऐसे पर्याय के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अपने लेंस के माध्यम से भारत की जीवंतता को अमर बना दिया। उनकी फोटोग्राफी में गहन संवेदनशीलता, गहराई और विविधता थी। इसने लोगों को भारत के जनजीवन के विभिन्न पहलुओं के और अधिक करीब लाया। उनका निधन फोटोग्राफी और संस्कृति की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, प्रशंसकों और फोटोग्राफी जगत के साथ हैं। ओम शांति।”