प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान पुर्तगाली गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम श्री लुइस मोंटेनेग्रो से मुलाकात की। यह दोनों राजनेताओं के बीच पहली मुलाकात थी। प्रधानमंत्री मोदी ने अप्रैल 2024 में प्रधानमंत्री मोंटेनेग्रो के पदभार ग्रहण करने पर उन्हें बधाई दी तथा भारत और पुर्तगाल के बीच द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ व मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की अपनी इच्छा व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोंटेनेग्रो ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी।

राजनेताओं ने व्यापार और निवेश, रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यटन, संस्कृति और लोगों के आपसी संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने आईटी और डिजिटल प्रौद्योगिकियों, नवीकरणीय ऊर्जा, स्टार्टअप और नवाचार तथा पेशेवरों और कुशल श्रमिकों के आवागमन जैसे नए और उभरते क्षेत्रों में सहयोग की बढ़ती संभावनाओं को रेखांकित किया। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय विकास और भारत-यूरोपीय संघ संबंधों सहित आपसी हित के वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मंचों पर मौजूदा घनिष्ठ सहयोग को जारी रखने पर सहमति जताई।

राजनेताओं ने उल्लेख किया कि वर्ष 2025, भारत और पुर्तगाल के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ होगा। उन्होंने इस अवसर को संयुक्त रूप से उचित तरीके से मनाने पर सहमति जताई। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के संपर्क में रहने पर सहमति जताई।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Rolls-Royce joins with HAL at the wheel to make India a major aerospace hub

Media Coverage

Rolls-Royce joins with HAL at the wheel to make India a major aerospace hub
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 15 मई 2026
May 15, 2026

Viksit Bharat Unleashed: PM Modi's Blueprint Delivers Energy Independence, Tech Boom, and Diplomatic Dominance