प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कलपक्कम में भारत के पहले और पूर्ण रूप से स्वदेशी फास्ट ब्रीडर रिएक्टर की “कोर लोडिंग” की शुरुआत का अवलोकन किया।

उन्होंने कहा कि यह ब्रीडर रिएक्टर, जो खपत से अधिक ईंधन पैदा करता है, भारत के प्रचुर थोरियम भंडार के पूर्ण उपयोग का मार्ग प्रशस्त करेगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“आज दिन में, कलपक्कम में भारत के पहले और पूर्ण रूप से स्वदेशी फास्ट ब्रीडर रिएक्टर, जो खपत से अधिक ईंधन का उत्पादन करता है, की “कोर लोडिंग” की शुरुआत का अवलोकन किया।

इस ब्रीडर रिएक्टर से भारत के प्रचुर थोरियम भंडार के पूर्ण उपयोग का मार्ग प्रशस्त होगा और इस प्रकार परमाणु ईंधन के आयात की आवश्यकता समाप्त होगी।

इससे भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने और नेट जीरो के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India gets access to Anthropic's powerful AI cyber security model Mythos

Media Coverage

India gets access to Anthropic's powerful AI cyber security model Mythos
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री से भेंट की
June 03, 2026

नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष श्री रबी लामिछाने ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। 

प्रधानमंत्री ने बैठक पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वह श्री रबी लामिछाने के साझा और समृद्ध भविष्य के लिए संयुक्‍त रूप से कार्य करने की इच्छा का स्वागत करते हैं और पूरी तरह से उसका समर्थन करते हैं। 

श्री मोदी ने कहा कि नेपाल 'पड़ोसी पहले' नीति के अंतर्गत एक प्राथमिकता प्राप्त साझेदार है। प्रधानमंत्री ने पुष्टि की कि भारत दोनों देशों के बीच विशेष और बहुआयामी संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए नई सरकार के साथ सहयोग करने के लिए तत्पर है। 

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा:

नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष श्री रबी लामिछाने से मिलकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई। मैं उनके इस संकल्प का स्वागत करता हूं और एक साझा और समृद्ध भविष्य के लिए मिलकर काम करने की उनकी इच्छा से पूरी तरह सहमत हूं। 

नेपाल हमारी 'पड़ोसी पहले' नीति के तहत एक प्राथमिकता वाला भागीदार है और हम दोनों देशों के बीच विशेष और बहुआयामी संबंधों को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए नई सरकार के साथ सहयोग करने के लिए तत्पर हैं।"