प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कलपक्कम में भारत के पहले और पूर्ण रूप से स्वदेशी फास्ट ब्रीडर रिएक्टर की “कोर लोडिंग” की शुरुआत का अवलोकन किया।

उन्होंने कहा कि यह ब्रीडर रिएक्टर, जो खपत से अधिक ईंधन पैदा करता है, भारत के प्रचुर थोरियम भंडार के पूर्ण उपयोग का मार्ग प्रशस्त करेगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“आज दिन में, कलपक्कम में भारत के पहले और पूर्ण रूप से स्वदेशी फास्ट ब्रीडर रिएक्टर, जो खपत से अधिक ईंधन का उत्पादन करता है, की “कोर लोडिंग” की शुरुआत का अवलोकन किया।

इस ब्रीडर रिएक्टर से भारत के प्रचुर थोरियम भंडार के पूर्ण उपयोग का मार्ग प्रशस्त होगा और इस प्रकार परमाणु ईंधन के आयात की आवश्यकता समाप्त होगी।

इससे भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने और नेट जीरो के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's $13 billion semiconductor mission: Boosting domestic chip manufacturing and design

Media Coverage

India's $13 billion semiconductor mission: Boosting domestic chip manufacturing and design
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 8 सितंबर 2026
September 08, 2026

Viksit Bharat, Many Engines: Defence, Diplomacy, Growth & Green Power Under PM Modi