प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज नागपुर में स्मृति मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने डॉ. के बी हेडगेवार और श्री एम एस गोलवलकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

एक्स पर पोस्ट में उन्होंने लिखा:

“नागपुर में स्मृति मंदिर के दर्शन करना बहुत ही विशेष अनुभव है।

आज की यात्रा को और भी खास बनाने वाली बात यह है कि यह वर्ष प्रतिपदा को हुई है, जो परम पूज्य डॉक्टर साहब की जयंती भी है।

मेरे जैसे अनगिनत लोग परम पूज्य डॉक्टर साहब और पूज्य गुरुजी के विचारों से प्रेरणा और शक्ति प्राप्त करते हैं। इन दो महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करना सम्मान की बात है, जिन्होंने मजबूत, समृद्ध और सांस्कृतिक रूप से गौरवशाली भारत की कल्पना की थी।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Household savings rise to 21.7% of GDP in FY25: Govt

Media Coverage

Household savings rise to 21.7% of GDP in FY25: Govt
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने आत्मिक विकास के महत्व पर आधारित संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
August 05, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आध्यात्मिक विकास पर बल देने वाले एक संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया:

"आत्मोदयः परज्यानिर्द्वयं नीतिरितीयती।

तदूरीकृत्य कृतिभिर्वाचस्पत्यं प्रतायते।।"

श्री मोदी ने कहा कि आध्यात्मिक विकास व्यक्ति में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना का संचार करता है। श्री मोदी ने कहा, "इसी सिद्धांत से प्रेरित होकर, आज हमारी युवा शक्ति देश को हर क्षेत्र में आगे ले जा रही है।"

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट लिखा:

आत्मिक विकास व्यक्ति के भीतर सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना का संचार करता है। इसी से प्रेरित होकर आज हमारी युवा शक्ति देश को हर क्षेत्र में आगे ले जा रही है।

आत्मोदयः परज्यानिर्द्वयं नीतिरितीयती।

तदूरीकृत्य कृतिभिर्वाचस्पत्यं प्रतायते।।