सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है जिन्‍होंने अपने प्रियजनों को इस त्रासदी में खोया है: प्रधानमंत्री
घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान की जाएगी: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने इस बड़ी त्रासदी से निपटने के लिए सरकार की पुरजोर सहायता का आश्‍वासन दिया
प्रधानमंत्री ने दुर्घटना की त्‍वरित जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए
प्रधानमंत्री ने कहा कि राहत और बचाव कार्यों के साथ-साथ रेल विभाग रेल मार्ग पर शीघ्र यातायात बहाल करने के लिए कार्य कर रहा है
प्रधानमंत्री ने तुरंत राहत और बचाव कार्य में मदद के लिए ओडिशा सरकार, स्थानीय प्रशासन और स्थानीय लोगों, विशेष रूप से युवाओं के प्रयासों की सराहना की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा का दौरा किया और बालासोर में दुखद ट्रेन दुर्घटना के बाद चल रहे बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने दुर्घटना स्थल और अस्पताल का दौरा किया जहां घायलों का उपचार चल रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि रेलगाड़ियों में यात्रा कर रहे विभिन्न राज्यों के लोग इस भीषण त्रासदी से प्रभावित हुए हैं। दुर्घटना में मृतकों के प्रति शोक व्‍यक्‍त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार अपनों को खोने वाले शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ी है।

प्रधानमंत्री ने दुर्घटना की त्‍वरित जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री ने तुरंत राहत और बचाव कार्य में मदद के लिए ओडिशा सरकार, स्थानीय प्रशासन और स्थानीय लोगों, विशेष रूप से युवाओं के प्रयासों की सराहना की, जिन्‍होंने रात भर बचाव कार्य में सहयोग किया। प्रधानमंत्री ने घायलों की सहायता के लिए बड़ी संख्‍या में रक्‍त दान के लिए पहुंचे स्‍थानीय नागरिकों की भी सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि राहत और बचाव कार्यों के साथ-साथ रेल विभाग, रेल मार्ग पर शीघ्र यातायात बहाल करने के लिए कार्य कर रहा है। स्थानीय अधिकारियों, आपदा राहत बल के कर्मियों और रेलवे अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए, प्रधानमंत्री ने भीषण त्रासदी से निपटने के लिए सरकार की पुरजोर सहायता का आश्‍वासन दिया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Beyond Make in India: Building a globally competitive manufacturing ecosystem

Media Coverage

Beyond Make in India: Building a globally competitive manufacturing ecosystem
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 6 जून 2026
June 06, 2026

Viksit Bharat Rising: PM Modi's Vision Powers Energy, Defense & Digital Dominance