इस परियोजना से पुणे में शहरी आवाजाही के लिए विश्वस्तरीय बुनियादी सुविधा उपलब्ध होगी, इस परियोजना की आधारशिला 2016 में प्रधानमंत्री द्वारा रखी गई थी
प्रधानमंत्री पुणे नगर निगम परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण करेंगे
प्रधानमंत्री कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, आर के लक्ष्मण आर्ट गैलरी-संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री सिम्बायोसिस विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह की शुरुआत करेंगे

धानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 6 मार्च, 2022 को पुणे का दौरा करेंगे और पुणे मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

प्रधानमंत्री सुबह करीब 11 बजे पुणे नगर निगम परिसर में श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण करेंगे। यह मूर्ति 1850 किलोग्राम गन मेटल से बनी है और लगभग 9.5 फीट ऊंची है।

प्रधानमंत्री सुबह करीब साढ़े 11 बजे पुणे मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना पुणे में शहरी आवाजाही के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी सुविधा प्रदान करने का एक प्रयास है। प्रधानमंत्री द्वारा परियोजना की आधारशिला भी 24 दिसंबर, 2016 को रखी गई थी। प्रधानमंत्री कुल 32.2 किमी की पुणे मेट्रो रेल परियोजना के 12 किमी खंड का उद्घाटन करेंगे। पूरी परियोजना 11,400 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत से बनाई जा रही है। श्री मोदी गरवारे मेट्रो स्टेशन पर प्रदर्शनी का उद्घाटन और निरीक्षण भी करेंगे और वहां से आनंदनगर मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करेंगे।

दोपहर करीब 12 बजे प्रधानमंत्री कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। वह मुला-मुथा नदी परियोजनाओं के कायाकल्प और प्रदूषण उपशमन की आधारशिला भी रखेंगे। नदी के नौ किलोमीटर खंड में 1080 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना लागत से कायाकल्प किया जाएगा। इसमें नदी किनारे संरक्षण, इंटरसेप्टर सीवेज नेटवर्क, सार्वजनिक सुविधाएं, नौका विहार गतिविधि आदि जैसे कार्य शामिल होंगे। मुला-मुथा नदी प्रदूषण उपशमन परियोजना को 1470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से "वन सिटी वन ऑपरेटर" की अवधारणा पर लागू किया जाएगा। परियोजना के तहत कुल 11 सीवेज उपचार संयंत्रों का निर्माण किया जाएगा, जिनकी कुल क्षमता लगभग 400 एमएलडी होगी। प्रधानमंत्री 140 ई-बसों और बनेर में निर्मित ई-बस डिपो का भी शुभारंभ करेंगे।

प्रधानमंत्री पुणे के बालेवाड़ी में निर्मित आर.के. लक्ष्मण आर्ट गैलरी-संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। संग्रहालय का मुख्य आकर्षण मालगुडी गांव पर आधारित एक लघु मॉडल है, जिसे श्रव्य-दृश्य प्रभावों के माध्यम से जीवंत बनाया जाएगा। कार्टूनिस्ट आर. के. लक्ष्मण द्वारा बनाए गए कार्टूनों को संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद दोपहर करीब 1:45 बजे प्रधानमंत्री सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी के स्वर्ण जयंती समारोह की शुरुआत करेंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM-SVANidhi Scheme boosts street vendors' incomes, business profits rise 20%

Media Coverage

PM-SVANidhi Scheme boosts street vendors' incomes, business profits rise 20%
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए शुभ विचारों, वाणी और कर्मों को अपनाने के महत्व को रेखांकित किया
July 24, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें इस बात पर बल दिया गया कि विचार, वाणी और कर्म में निरंतर अभ्यास किस प्रकार व्यक्ति के चरित्र और जीवन की दिशा को आकार देता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा:

"कर्मणा मनसा वाचा यदभीक्ष्णं निषेवते।

तदेवापहरत्येनं तस्मात् कल्याणमाचरेत्॥"

मनुष्य अपने कर्मों, विचारों और वाणी के माध्यम से निरंतर जिसका अभ्यास करता है, अंततः वही उसके व्यक्तित्व को आकार देता है और उसे उसी दिशा में ले जाता है, इसलिए, व्यक्ति को अपने विचारों और संवाद में सदैव केवल कल्याणकारी विषयों को ही स्थान देना चाहिए।