प्रधानमंत्री श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे
प्रधानमंत्री इस अवसर पर एक विशेष सिक्का और स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे
गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस उपलक्ष्य में केंद्र सरकार वर्ष भर स्मरणोत्सव मना रही है
प्रधानमंत्री ज्योतिसर स्थित महाभारत अनुभव केंद्र का दौरा करेंगे और 'पांचजन्य' का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 25 नवम्बर को हरियाणा के कुरुक्षेत्र का दौरा करेंगे।

प्रधानमंत्री शाम लगभग 4 बजे भगवान कृष्ण के पवित्र शंख के सम्मान में नवनिर्मित 'पांचजन्य' का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद, वे महाभारत अनुभव केंद्र का दौरा करेंगे। यह एक गहन अनुभवात्मक केंद्र है जहां महाभारत के महत्वपूर्ण प्रसंगों को प्रदर्शित किया गया है जो इसके स्थायी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को दर्शाते हैं।

शाम लगभग 4:30 बजे, प्रधानमंत्री सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री पूज्य गुरु के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष सिक्का और स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में, भारत सरकार एक वर्ष तक चलने वाला स्मरणोत्सव मना रही है।

इसके बाद शाम लगभग 5:45 बजे, प्रधानमंत्री ब्रह्म सरोवर में दर्शन और पूजा करेंगे। यह सरोवर भारत के सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में से एक है और माना जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का दिव्य ज्ञान यहीं दिया था। प्रधानमंत्री का यह दौरा कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान ही हो रहा है जो 15 नवंबर को शुरू हुआ था और 5 दिसंबर तक चलेगा।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi inspects indigenous defence systems at Surat facility, briefed about desi light tank Zorawar

Media Coverage

PM Modi inspects indigenous defence systems at Surat facility, briefed about desi light tank Zorawar
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय उपलब्धि पर असम के लोगों को बधाई दी
June 05, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय उपलब्धि हासिल करने के लिए असम के लोगों, विशेषकर राज्य की 'नारी शक्ति' को हार्दिक बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य की नारी शक्ति ने इस महत्वपूर्ण प्रयास में अग्रणी भूमिका निभाई है, जिसका उद्देश्य एक सतत ग्रह का निर्माण करना है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"सराहनीय उपलब्धि। असम के लोगों को, विशेष रूप से राज्य की 'नारी शक्ति' को, एक सतत ग्रह के निर्माण के उद्देश्य से किए गए इस प्रयास में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए बधाई।"