श्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण (पीएम-सूरज) पोर्टल का शुभारंभ करेंगे और वंचित वर्गों के 1 लाख उद्यमियों के लिए ऋण सहायता स्वीकृत करेंगे
प्रधानमंत्री नमस्ते योजना के अंतर्गत सफाई मित्रों को आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड और पीपीई किट भी वितरित करेंगे
कार्यक्रम में 500 से अधिक जिलों से विभिन्न सरकारी योजनाओं के 3 लाख से अधिक वंचित समूहों के लाभार्थी भाग लेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 13 मार्च, 2024 को शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वंचित वर्गों को ऋण सहायता के लिए राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क को चिह्नित करने वाले एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण (पीएम-सूरज) राष्ट्रीय पोर्टल का शुभारंभ करेंगे और देश के वंचित वर्गों के एक लाख उद्यमियों के लिए ऋण सहायता स्‍वीकृत करेंगे। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और स्वच्छता कार्यकर्ताओं सहित वंचित समूहों के विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे। इस अवसर पर श्री मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

वंचित वर्गों को ऋण सहायता के लिए पीएम-सूरज राष्ट्रीय पोर्टल वंचितों को प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह एक परिवर्तनकारी पहल है, जिसका उद्देश्य समाज के सबसे वंचित वर्गों का उत्थान करना है। देश भर में पात्र व्यक्तियों को बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी)-सूक्ष्म वित्त संस्थानों (एमएफआई) और अन्य संगठनों के माध्यम से ऋण सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रधानमंत्री कार्यक्रम के दौरान मशीनी स्वच्छता व्यवस्था के लिए राष्ट्रीय कार्रवाई (नमस्ते) योजना के अंतर्गत सफाई मित्रों (सीवर और सेप्टिक टैंक श्रमिकों) को आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड और पीपीई किट भी वितरित करेंगे। यह पहल चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करने वाले अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा की दिशा में एक और महत्वपूर्ण प्रयास है।

कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के वंचित समूहों के लगभग 3 लाख लाभार्थी भाग लेंगे, जो देश भर के 500 से अधिक जिलों से कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Labour reforms: Govt fully operationalises four new codes by publishing rules

Media Coverage

Labour reforms: Govt fully operationalises four new codes by publishing rules
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
वैश्विक चुनौतियों के बीच पीएम मोदी की प्रत्येक भारतीय से बड़ी अपील
May 10, 2026
वैश्विक संकटों के दौर में सामूहिक जिम्मेदारी जरूरी, भारत की अर्थव्यवस्था बचाने में हर नागरिक को योगदान देना होगा: हैदराबाद में पीएम मोदी
वैश्विक अनिश्चितता के बीच पीएम मोदी ने ईंधन खपत कम करने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, इलेक्ट्रिक वाहनों और वर्चुअल मीटिंग को बढ़ावा देने की अपील की।
स्वदेशी अपनाइए, मेड-इन-इंडिया उत्पादों को समर्थन दीजिए और देश को आत्मनिर्भर बनाइए: तेलंगाना में पीएम मोदी
नेचुरल फार्मिंग, फर्टिलाइजर पर कम निर्भरता और सोलर पंप भारत के टिकाऊ भविष्य के लिए बेहद जरूरी: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए हालिया संघर्षों और सप्लाई चेन में आई बाधाओं से पैदा हुई वैश्विक आर्थिक चुनौतियों पर बात की। उन्होंने भारत को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक राष्ट्रीय जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने लोगों से ईंधन की खपत कम करने, कारपूलिंग अपनाने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करने और इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता देने की अपील की, ताकि आयात पर दबाव कम हो और विदेशी मुद्रा की बचत हो सके।

पीएम मोदी ने लोगों को जहां संभव हो वहां वर्क फ्रॉम होम, वर्चुअल मीटिंग और घरेलू पर्यटन अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। आर्थिक आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए उन्होंने नागरिकों से गैरजरूरी विदेशी सामान की खरीद से बचने, मेड-इन-इंडिया उत्पादों को समर्थन देने और सोना व खाद्य तेल जैसे आयात कम करने की अपील की। उन्होंने केमिकल फर्टिलाइजर पर निर्भरता घटाने और नेचुरल फार्मिंग व सोलर पावर आधारित कृषि समाधानों पर अधिक फोकस करने का भी आह्वान किया।

पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट राष्ट्रीय प्रयास जरूरी है। उन्होंने कहा कि टिकाऊ विकास, आत्मनिर्भरता और रेसपॉन्सिबल कंजम्पशन की दिशा में हर नागरिक का छोटा योगदान भी भारत के भविष्य को मजबूत बना सकता है।