दोनों नेता भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे
पीएम मोदी और चांसलर मर्ज़ साबरमती आश्रम जाएंगे और अहमदाबाद में अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव में हिस्सा लेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जर्मनी के फेडरल चांसलर, महामहिम श्री फ्रेडरिक मर्ज़ से 12 जनवरी को अहमदाबाद में मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर जर्मनी के चांसलर, महामहिम श्री फ्रेडरिक मर्ज़ 12-13 जनवरी 2026 को भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। जर्मन चांसलर मर्ज़ की भारत की यह पहली आधिकारिक यात्रा होगी।

दोनों नेता 12 जनवरी को सुबह लगभग 9:30 बजे साबरमती आश्रम जाएंगे। उसके बाद लगभग 10 बजे वे साबरमती रिवरफ्रंट पर अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भाग लेंगे। इसके बाद सुबह 11:15 बजे से गांधीनगर के महात्मा मंदिर में द्विपक्षीय बैठकें होंगी।

भारत-जर्मनी ने रणनीतिक साझेदारी के हाल ही में 25 साल पूरे किए हैं, दोनों नेता द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। द्विपक्षीय वार्ता में व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, कौशल विकास और गतिशीलता में सहयोग को और मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, साथ ही रक्षा और सुरक्षा, विज्ञान, नवाचार और अनुसंधान, हरित और सतत विकास सहित दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज़ क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे, और दोनों देशों के व्यापार और उद्योग जगत के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian Air Force's desi push: 97% of fighter spares now local, 62,300 indigenised

Media Coverage

Indian Air Force's desi push: 97% of fighter spares now local, 62,300 indigenised
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
UPI के 10 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने नागरिकों से अपने अनुभव साझा करने की अपील की
August 25, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) की परिवर्तनकारी यात्रा को स्मरण किया, जिसका शुभारंभ एक दशक पहले हुआ था। यूपीआई ने भारत की डिजिटल भुगतान व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण बदलाव लाते हुए देश में त्वरित, सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक डिजिटल लेन-देन को नई गति प्रदान की।

पिछले दस वर्षों में यूपीआई ने देश के कोने-कोने तक अपनी व्यापक पहुंच बनाते हुए डिजिटल भुगतान को आम नागरिकों के दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बना दिया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने यूपीआई की इस उल्लेखनीय और गौरवपूर्ण यात्रा को रेखांकित करते हुए कहा कि इसकी उपलब्धियों पर हर भारतीय गर्व कर सकता है। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से अपने यूपीआई उपयोग के अनुभव साझा करने और यह बताने का भी आग्रह किया कि यूपीआई ने उनके दैनिक जीवन को किस प्रकार सरल, सुविधाजनक और सहज बनाया है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा:

एक दशक पहले शुरू हुई यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई), भारत की डिजिटल भुगतान यात्रा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि सिद्ध हुई है। इसने देश में डिजिटल लेन-देन को सरल, तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाते हुए भुगतान के तौर-तरीकों में एक बड़ा बदलाव ला दिया है।

यूपीआई की व्यापक पहुंच और विस्तार पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए।

मुझे अपने यूपीआई अनुभव के बारे में बताएं और इसने आपके जीवन को कैसे प्रभावित किया...

#10YearsOfUPI