ट्रांसपोर्टेशन किसी भी शहर, किसी भी देश के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी होता है, भारत तो दुनिया के उन देशों में है जहां तेज़ गति से शहरीकरण हो रहा है: प्रधानमंत्री मोदी
केंद्र सरकार ने तय किया है कि साल 2022 में, जब देश आजादी का 75 वां पर्व मना रहा हो, तब देश के हर परिवार के पास अपनी पक्की छत हो, अपना पक्का घर हो: पीएम मोदी
2014 के बाद हमने तय किया कि मेट्रो लाइन बिछाने की स्पीड भी बढ़ेगी और स्केल भी बढ़ेगी: प्रधानमंत्री
करगिल से लेकर कन्याकुमारी तक, कच्छ से लेकर कामरूप तक, आप यात्रा करेंगे तो पता चलेगा कि किस गति से और कितने बड़े स्तर पर काम चल रहा है: प्रधानमंत्री मोदी
आर्थिक और सामाजिक रूप से भले कोई कितना भी समर्थ और असमर्थ हो, लेकिन सिर्फ आवागमन में ही वो अपना समय व्यर्थ नहीं करना चाहता, वो नहीं चाहता कि कनेक्टिविटी के अभाव में ही उसकी फसलें-उपज, उसका दूध-दही, उसका उत्पाद बर्बाद हो जाए: पीएम मोदी
सरकार ने देश में मेट्रो के विकास के लिए पहली बार जो मेट्रो पॉलिसी बनाई है, उसके तहत बनने वाला ये पहला प्रोजेक्ट है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महाराष्‍ट्र यात्रा के दौरान आवास एवं शहरी परिवहन से जुड़ी कई अहम परियोजनाओं का शिलान्‍यास किया।

महाराष्‍ट्र के कल्‍याण में एक जनसभा में प्रधानमंत्री ने दो महत्‍वपूर्ण मेट्रो कोरिडोर ठाणे-भिवंडी-कल्‍याण और दहिसार-मीरा-भयंदर मेट्रो की आधारशिला रखी। दोनों कोरिडोरों के बन जाने पर क्षेत्र के लोगों की सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बढ़ जाएगी।

प्रधानमंत्री ने कल्‍याण में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ईडब्‍ल्‍यूएस और एलआईजी आवास योजना के तहत 90,000 घरों को लांच किया। इस परियोजना पर कुल 33,000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

कल्याण में प्रधानमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि केन्‍द्र सरकार ने इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर और सार्वजनिक परिवहन विकास को गति प्रदान की है। उन्‍होंने 2022 तक केन्‍द्र सरकार की ‘सबके लिए आवास’ योजना पर जोर दिया।

पुणे में प्रधानमंत्री ने पुणे मेट्रो फेज-3 की आधारशिला रखी। पुणे में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार कनेक्टिविटी इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर पर ज्‍यादा जोर दे रही है। उन्‍होंने कहा कि उत्‍कृष्‍ट इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर और परिवहन क्षेत्र की मजबूती पर जोर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने बताया कि स्‍टार्टअप इंडिया और अटल नवोन्‍मेष मिशन के जरिए भारत प्रौद्योगिकी के केन्‍द्र के रूप में उभर रहा है।

 

 

 

 

कल्याण, महाराष्ट्र पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

पुणे, महाराष्ट्र पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
UPI completes 10 years, clocks nearly 13,000-fold rise in transaction volume

Media Coverage

UPI completes 10 years, clocks nearly 13,000-fold rise in transaction volume
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
UPI के 10 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने नागरिकों से अपने अनुभव साझा करने की अपील की
August 25, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi recalled the transformative journey of the Unified Payments Interface (UPI), which was rolled out a decade ago and marked a major turning point in India’s digital payments journey.

Highlighting the scale and reach achieved by UPI over the past ten years, Shri Modi said that its remarkable journey is something every Indian can be proud of. The Prime Minister invited citizens to share their experiences of using UPI and how it has impacted their daily lives.

The Prime Minister posted on X:

A decade ago, UPI was rolled out, marking a major turning point in India’s digital payments journey.

The sheer scale and reach of UPI are something every Indian must be proud of.

Tell me about your UPI experience and how it impacted your life...

#10YearsOfUPI