प्रधानमंत्री मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कार्यों की श्रृंखला का किया विमोचन
हमें दीनदयाल जी के बारे में जो सबसे पहली चीज याद है वो उनकी सादगी है: प्रधानमंत्री
बेहद कम समय में, एक पार्टी ने 'विपक्ष' से 'विकल्प' तक का सफर तय किया और यह दीनदयाल जी द्वारा रखे गए नींव की वजह से था: प्रधानमंत्री
संगठन युक्त राजनीतिक पार्टियां दीनदयाल जी के योगदान की देन हैं: प्रधानमंत्री
दीनदयाल जी ने 'कार्यकर्ता निर्माण' को प्रोत्साहन दिया। उनसे प्रेरित कार्यकर्ता पार्टी केंद्रित रहे हैं और पार्टी राष्ट्र केंद्रित: प्रधानमंत्री
पंडित दीनदयाल जी के विचारों के मूल में गरीब, ग्राम, किसान, दलित और हाशिए पर रखे लोग थे: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कार्यों की श्रृंखला का विमोचन किया। कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए कहा कहा कि उनके बारे में जो बात सबसे पहले याद आती है वो उनकी सादगी है।

प्रधानमंत्री ने कहा, 'बेहद कम समय में एक पार्टी ने विपक्ष से विकल्प तक का सफर तय किया और यह दीनदयाल जी द्वारा रखे गए नींव के कारण है। संगठन आधारित राजनीतिक पार्टियां दीनदयाल जी के योगदान की ही देन हैं। यही जनसंघ और भाजपा की पहचान थी।'

श्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रयासों को डॉ. लोहिया ने भी पहचाना जिसका परिणाम था कि जनता को सन् 1967 में कांग्रेस का एक विकल्प मिला। उन्होंने आगे कहा कि दीनदयाल जी ने 'कार्यकर्ता निर्माण' को बढ़ावा दिया और उनसे प्रभावित कार्यकर्ता पार्टी केंद्रित थे और पार्टी राष्ट्र केंद्रित। प्रधानमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी के विचारों के मूल में गरीब, ग्राम, किसान, दलित और हाशिए पर रखे लोग थे

कार्यों की श्रृंखला के लोकार्पण अवसर पर श्री भैय्याजी जोशी, बीजेपी अध्यक्ष श्री अमित शाह, कई योगदानकर्ता, पार्टी के नेता और मंत्री कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s Agricultural Transformation: How India’s Agri sector transformed over the last decade

Media Coverage

India’s Agricultural Transformation: How India’s Agri sector transformed over the last decade
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आर्मेनिया के संसदीय चुनावों में सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी की जीत पर श्री निकोल पाशिन्यान को बधाई दी
June 08, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज आर्मेनिया के संसदीय चुनावों में सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी की शानदार जीत पर श्री निकोल पाशिन्यान को बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि नया जनादेश श्री पाशिन्यान के नेतृत्व और भविष्य दृष्टि के प्रति आर्मेनिया के लोगों के अटूट विश्वास और भरोसे को दर्शाता है।

श्री मोदी ने कहा कि वे भारत और आर्मेनिया के बीच सौहार्दपूर्ण और ऐतिहासिक संबंधों तथा सहयोग को और अधिक प्रगाढ़ बनाने के लिए श्री पाशिन्यान के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया:

"संसदीय चुनावों में सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी की शानदार जीत पर श्री निकोल पाशिन्यान को बधाई। नया जनादेश आपके नेतृत्व और भविष्य दृष्टि में आर्मेनिया की जनता के अटूट विश्वास और भरोसे को दर्शाता है। मैं भारत और आर्मेनिया के बीच सौहार्दपूर्ण और ऐतिहासिक मैत्री तथा सहयोग संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।

@NikolPashinyan"