प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 5 अक्टूबर 2021 को सुबह 10:30 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 'आजादी@75 - नया शहरी भारत: शहरी परिदृश्य में बदलाव' सम्मेलन-सह-प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के 75,000 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) के तहत निर्मित घरों की चाबियां डिजिटल तरीके से सौंपेंगे और प्रदेश में योजना के लाभार्थियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बातचीत भी करेंगे। प्रधानमंत्री स्मार्ट सिटी मिशन और अमृत के तहत उत्तर प्रदेश की 75 शहरी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन / शिलान्यास करेंगे; फेम (एफएएमइ)-II के तहत लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, झांसी और गाजियाबाद सहित सात शहरों के लिए 75 बसों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे तथा एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन करेंगे, जिसमें आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं के तहत पूरी की जा चुकी 75 परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी है। वे एक्सपो की तीन प्रदर्शनियों का भी अवलोकन करेंगे। प्रधानमंत्री बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ में श्री अटल बिहारी वाजपेयी पीठ की स्थापना की भी घोषणा करेंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

सम्मेलन-सह-एक्सपो के बारे में

आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) द्वारा 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' के हिस्से के रूप में 5 से 7 अक्टूबर, 2021 तक सम्मेलन-सह-एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। इस एक्सपो की थीम शहरी परिदृश्य में बदलाव है और यह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में हुए उल्लेखनीय परिवर्तनों पर आधारित है। सभी राज्य/केंद्रशासित प्रदेश सम्मेलन-सह-एक्सपो में भाग लेंगे, जिससे उन्हें आगे की योजनाओं के लिए अनुभव साझा करने तथा प्रतिबद्धता और दिशा तय करने में मदद मिलेगी।

सम्मेलन-सह-एक्सपो में तीन प्रदर्शनियां आयोजित की जा रही हैं, जो निम्न हैं:

(i) प्रदर्शनी का शीर्षक है, ‘नया शहरी भारत' जिसमें विभिन्न शहरी मिशन की उपलब्धियों और भविष्य के अनुमानों को प्रदर्शित किया जायेगा। प्रदर्शनी पिछले सात वर्षों के दौरान हासिल की गयी प्रमुख शहरी मिशन की उपलब्धियों को रेखांकित करेगी और भविष्य के अनुमानों को प्रदर्शित करेगी।

(ii) ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज-इंडिया (जीएचटीसी-इंडिया) के तहत 75 अभिनव निर्माण प्रौद्योगिकी, जिसे 'भारतीय आवास प्रौद्योगिकी मेला' (आईएचटीएम) का नाम दिया गया है पर प्रदर्शनी, जिसमें घरेलू रूप से विकसित स्वदेशी और अभिनव निर्माण प्रौद्योगिकियों, सामग्रियों और प्रक्रियाओं को दिखाया जायेगा।

(iii) “यूपी@75: उत्तर प्रदेश के शहरी परिदृश्य में बदलाव” थीम पर आधारित प्रदर्शनी में प्रमुख शहरी मिशन और भविष्य के अनुमानों समेत 2017 के बाद उत्तर प्रदेश के उल्लेखनीय प्रदर्शन को दिखाया जायेगा।

प्रदर्शनी में आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के प्रमुख शहरी मिशनों के तहत हासिल की गई उपलब्धियों को दिखाया जाएगा। प्रदर्शनी के कुछ अन्य विषय हैं - स्वच्छ शहरी भारत, जल सुरक्षित शहर, सभी के लिए आवास, नई निर्माण तकनीक, स्मार्ट सिटी विकास, सतत आवागमन और आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने वाले शहर।

आम लोगों के लिए सम्मेलन-सह-एक्सपो दो दिनों, 6 से 7 अक्टूबर 2021 तक खुला रहेगा।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Pyaaz Khaate Hai, Dimaag Nahi': PM Modi's Jhalmuri Video Breaks The Internet With 100M+ Views

Media Coverage

Pyaaz Khaate Hai, Dimaag Nahi': PM Modi's Jhalmuri Video Breaks The Internet With 100M+ Views
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने आदि शंकराचार्य को श्रद्धांजलि अर्पित की
April 21, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत के महानतम आध्यात्मिक गुरुओं में से एके आदि शंकराचार्य को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा है कि उनके गंभीरतापूर्ण उपदेश, विचार और अद्वैत वेदांत का दर्शन विश्व स्तर पर अनगिनत लोगों का मार्गदर्शन करते आ रहे हैं। आध्यात्मिक चिंतन को पुनर्जीवित करने और देश भर में आध्यात्मिक केंद्र स्थापित करने के उनके प्रयास प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। श्री मोदी ने यह भी कहा कि "उनका ज्ञान हमारे मार्ग को प्रकाशित करता रहेगा और सत्य, करुणा तथा सामूहिक कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा।"

प्रधानमंत्री ने एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा है:

भारत के महानतम आध्यात्मिक गुरुओं में से एक आदि शंकराचार्य की जयंती के पावन अवसर पर मैं उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा हूं। उनके गंभीरतापूर्ण उपदेश, विचार और अद्वैत वेदांत का दर्शन विश्व भर में अनगिनत लोगों का मार्गदर्शन करते आ रहे हैं। उन्होंने सद्भावना, अनुशासन और सभी के अस्तित्व की एकात्मकता पर बल दिया। आध्यात्मिक चिंतन को पुनर्जीवित करने और देश भर में आध्यात्मिक केंद्र स्थापित करने के उनके प्रयास प्रेरणा के स्रोत बने हुए हैं। उनका ज्ञान हमारे मार्ग को प्रकाशित करता रहेगा और सत्य, करुणा तथा सामूहिक कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करेगा।