वंदे भारत एक्सप्रेस, गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी तक की यात्रा 5 घंटे 30 मिनट में तय करेगी, जबकि मौजूदा सबसे तेज ट्रेन इस यात्रा के लिए 6 घंटे 30 मिनट का समय लेती है
प्रधानमंत्री नव विद्युतीकृत खंडों को समर्पित करेंगे और नवनिर्मित डेमू/मेमू शेड का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 29 मई को दोपहर 12 बजे असम की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, क्षेत्र के लोगों को तेज गति के साथ आराम से यात्रा करने की सुविधा प्रदान करेगी। इससे प्रदेश में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। गुवाहाटी को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली यह ट्रेन, इन दो स्थानों को जोड़ने वाली वर्तमान सबसे तेज़ ट्रेन की तुलना में, यात्रा-अवधि में लगभग एक घंटे की बचत करेगी। वंदे भारत 5 घंटे 30 मिनट में इस यात्रा को पूरा करेगी, जबकि वर्तमान सबसे तेज ट्रेन इसी यात्रा को पूरा करने में 6 घंटे 30 मिनट का समय लेती है।

प्रधानमंत्री 182 रूट किलोमीटर के नए विद्युतीकृत रेल-खंडों को भी समर्पित करेंगे। इनसे ट्रेनों को तेज गति से चलाने और ट्रेनों की यात्रा-अवधि में कमी लाने के साथ प्रदूषण मुक्त परिवहन की सुविधा प्रदान करने में मदद मिलेगी। इनसे इलेक्ट्रिक लाइन पर चलने वाली ट्रेनें भी मेघालय में प्रवेश करने में सक्षम होंगी।

प्रधानमंत्री असम के लुमडिंग में एक नवनिर्मित डेमू/मेमू शेड का भी उद्घाटन करेंगे। यह नई सुविधा इस क्षेत्र में परिचालित डेमू रेक की देख-रेख करने में सहायक होगी, जिससे बेहतर परिचालन क्षमता हासिल होगी।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's strong growth outlook intact despite global volatility: Govt

Media Coverage

India's strong growth outlook intact despite global volatility: Govt
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया
April 17, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस घटना के बारे में सुनकर व्यथित हैं और उन्होंने अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया:

“तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुए हादसे के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ है। मैं इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ। हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ: पीएम @narendramodi”