प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी 2021 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तमिलनाडु के डॉ. एम.जी.आर. चिकित्सा विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। दीक्षांत समारोह में कुल 17,591 छात्रों को डिग्री और डिप्लोमा प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर तमिलनाडु के राज्यपाल भी मौजूद रहेंगे।

विश्वविद्यालय के बारे में

विश्वविद्यालय का नामकरण तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. एम. जी. रामचंद्रन के नाम पर रखा गया है। इसके साथ कुल 686 संबद्ध संस्थान हैं, जिनमें चिकित्सा, दंत चिकित्सा, फॉर्मेसी, नर्सिंग, आयुष, फिजियोथेरेपी, व्यावसायिक चिकित्सा और संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान के विषयों को समाहित किया गया है।

ये संस्थान, जिसमें 41 मेडिकल कॉलेज, 19 डेंटल कॉलेज, 48 आयुष कॉलेज, 199 नर्सिंग कॉलेज, 81 फ़ार्मेसी कॉलेज और बाकी विशेष पोस्ट-डॉक्टरल मेडिकल और संबद्ध स्वास्थ्य संस्थान शामिल हैं, तमिलनाडु के कोने-कोने तक फैले हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s solar power generation jumps 138% in four years: MNRE

Media Coverage

India’s solar power generation jumps 138% in four years: MNRE
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लिए भेजें अपने विचार एवं सुझाव
August 05, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार 30 अगस्त को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए आप भी अपने विचार एवं सुझाव साझा कर सकते हैं। पीएम मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों एवं सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे।

नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपने विचार एवं सुझाव साझा करें।