दोनों राजनेताओं ने पश्चिम एशिया की कठिन स्थिति और इजरायल-हमास संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान किया
उन्होंने तनाव कम करने, मानवीय सहायता जारी रखने तथा शांति और सुरक्षा की शीघ्र बहाली की आवश्यकता पर जोर दिया
राजनेताओं ने चाबहार बंदरगाह सहित द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति का स्वागत किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ईरान इस्लामिक गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. सैय्यद इब्राहिम रायसी से टेलीफोन पर बात की।

दोनों राजनेताओं ने पश्चिम एशिया क्षेत्र की कठिन स्थिति और इजरायल-हमास संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री ने आतंकवादी घटनाओं, हिंसा और लोगों की मौत पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने इजरायल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत की दीर्घकालिक और सुसंगत स्थिति को दोहराया।

राष्ट्रपति रायसी ने स्थिति का अपना आकलन साझा किया।

दोनों नेताओं ने तनाव को रोकने, मानवीय सहायता जारी रखने तथा शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

नेताओं ने बहुआयामी द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की भी समीक्षा की और आपसी सहयोग का सकारात्मक रूप से मूल्यांकन किया। उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन संपर्क में सुधार के लिए ईरान में चाबहार बंदरगाह पर ध्यान केंद्रित करने और इसे प्राथमिकता दिए जाने का स्वागत किया।

क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता में साझा हित को देखते हुए, दोनों पक्ष संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's Merchandise Exports Defy Global Headwinds, Rise 15 Per Cent In April–14 June Period

Media Coverage

India's Merchandise Exports Defy Global Headwinds, Rise 15 Per Cent In April–14 June Period
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्रीमती भावनाबेन पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया
June 22, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने केन्‍द्र शासित प्रदेशों- दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के प्रशासक श्री प्रभुभाई पटेल की पत्नी श्रीमती भावनाबेन पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका इस परिवार के साथ कई वर्षों से घनिष्ठ परिचय और सौहार्दपूर्ण संबंध रहा है।

श्री मोदी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;