प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री को वर्तमान इजराइल-हमास संघर्ष के घटनाक्रम की जानकारी दी
दोनों नेताओं ने समुद्री यातायात की सुरक्षा को लेकर चिंताएं साझा की
प्रधानमंत्री ने मानवीय सहायता और बातचीत और कूटनीति के माध्यम से संघर्ष के समाधान की आवश्यकता दोहराई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से आज इज़राइल के प्रधानमंत्री महामहिम श्री बेंजामिन नेतन्याहू ने टेलीफोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वर्तमान इज़राइल-हमास संघर्ष के घटनाक्रम की जानकारी दी।

दोनों नेताओं ने समुद्री यातायात की सुरक्षा को लेकर चिंताएं साझा कीं।

प्रधानमंत्री ने प्रभावित आबादी के लिए निरंतर मानवीय सहायता की आवश्यकता दोहराई और बातचीत और कूटनीति के माध्यम से सभी बंधकों की रिहाई सहित संघर्ष के शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान पर जोर दिया।

दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s Space Economy Takes Off As Private Sector Gains Momentum

Media Coverage

India’s Space Economy Takes Off As Private Sector Gains Momentum
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 22 अगस्त 2026
August 22, 2026

Citizens Appreciate PM Modi’s Leadership Driving India’s Growth, Innovation and Connectivity