प्रधानमंत्री ने भारत-अमेरिका साझेदारी के प्रति राष्ट्रपति बाइडेन की प्रतिबद्धता की सराहना की
नेताओं ने कहा कि भारत-अमेरिका साझेदारी का उद्देश्य दोनों देशों के लोगों के साथ-साथ पूरी मानवता को लाभ पहुंचाना है
दोनों नेताओं ने यूक्रेन में स्थिति के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति बाइडेन को यूक्रेन की अपनी हालिया यात्रा के बारे में बताया
प्रधानमंत्री ने जल्‍द से जल्‍द शांति एवं स्थिरता की बहाली के लिए भारत के पूर्ण समर्थन को दोहराया
दोनों नेताओं ने बांग्लादेश में कानून एवं व्यवस्था की बहाली और अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया
नेताओं ने क्वाड सहित विभिन्‍न बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका के राष्ट्रपति महामहिम श्री जोसेफ आर. बाइडेन से आज टेलीफोन पर बातचीत हुई।

प्रधानमंत्री ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के प्रति राष्ट्रपति बाइडेन की प्रतिबद्धता की सराहना की। यह साझेदारी लोकतंत्र, कानून का शासन और लोगों के बीच मजबूत संबंधों के साझा मूल्यों पर आधारित है।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की। उन्‍होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत-अमेरिका साझेदारी का उद्देश्य दोनों देशों के लोगों के साथ-साथ पूरी मानवता को लाभ पहुंचाना है।

दोनों नेताओं ने कई क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर व्‍यापक विचार-विमर्श किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन में स्थिति पर चर्चा करते हुए राष्ट्रपति बाइडेन को अपनी हालिया यूक्रेन यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बातचीत एवं कूटनीति के जरिये समस्‍या को निपटाने संबंधी भारत के दृष्टिकोण और जल्‍द से जल्‍द शांति एवं स्थिरता की बहाली के लिए भारत के पूर्ण समर्थन को दोहराया।

दोनों नेताओं ने बांग्लादेश की स्थिति पर अपनी साझा चिंता व्यक्त की। उन्होंने कानून एवं व्यवस्था की बहाली और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

दोनों नेताओं ने क्वाड सहित विभिन्‍न बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्‍होंने लगातार संपर्क में बने रहने के लिए भी सहमति जताई।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
‘Have to isolate dimaagi Naxals’: PM Modi in Independence Day speech from Red Fort

Media Coverage

‘Have to isolate dimaagi Naxals’: PM Modi in Independence Day speech from Red Fort
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पारसी नववर्ष के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं
August 15, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पारसी नववर्ष के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में पारसी समुदाय के उल्लेखनीय योगदान ने हमारे राष्ट्र को अनगिनत तरीकों से समृद्ध किया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“पारसी नववर्ष के शुभारंभ पर शुभकामनाएं। विभिन्न क्षेत्रों में पारसी समुदाय के उल्लेखनीय योगदान ने हमारे राष्ट्र को अनगिनत तरीकों से समृद्ध किया है। आने वाला वर्ष सभी के लिए शांति, आनंद, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो।

नवरोज़ मुबारक!”