प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने माँ कालरात्रि से आशीर्वाद मांगा और प्रार्थना की कि उनकी कृपा प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को साहस, संकल्प और सफलता से समृद्ध करे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देवी की पूजा भक्तों में नये आत्मविश्वास का संचार करती है और सभी को ऊर्जा के एक नए अहसास से भर देती है।
प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत श्लोक साझा किया –
“वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा। वर्धन्मूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥”
प्रधानमंत्री ने देवी की स्तुति में एक पाठ भी साझा किया।
एक पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा;
“मां कालरात्रि को नमन! उनके आशीष से सबका जीवन साहस, संकल्प और सफलता से समृद्ध हो यही कामना है।
वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा।
वर्धन्मूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥”
मां कालरात्रि को नमन! उनके आशीष से सबका जीवन साहस, संकल्प और सफलता से समृद्ध हो यही कामना है।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 25, 2026
वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा।
वर्धन्मूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥ pic.twitter.com/8YwREe0ofR
“देवी मां की आराधना भक्तों में नए आत्मविश्वास का संचार करती है। उनकी साधना हर किसी को एक नई ऊर्जा से भर देती है।”
देवी मां की आराधना भक्तों में नए आत्मविश्वास का संचार करती है। उनकी साधना हर किसी को एक नई ऊर्जा से भर देती है।https://t.co/Tm6GbcMz5V
— Narendra Modi (@narendramodi) March 25, 2026


