दोनों राजनेताओं ने आपसी हितों के अनेक द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा की तथा रक्षा, आर्थिक और वाणिज्यिक सेक्टरों में बढ़ते सहयोग की समीक्षा की
दोनों राजनेताओं ने डिजिटल अवसंरचना, जलवायु सम्बंधी कार्रवाई, स्वच्छ ऊर्जा अंतरण और सतत विकास के क्षेत्र में सहयोग पर सहमति व्यक्त की
प्रधानमंत्री ने अपने स्पेनी समकक्ष को जी-20 के लिये भारत की प्राथमिकताओं से अवगत कराया; प्रधानमंत्री सांचेज़ ने भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत उसके द्वारा की जाने वाली पहलों को पूरा समर्थन दिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज स्पेन के प्रधानमंत्री श्री पेड्रो सांचेज़ से टेलीफोन पर बातचीत की।

दोनों राजनेताओं ने आपसी हितों के अनेक द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने वर्तमान की द्विपक्षीय पहलों की समीक्षा की और हाल में हुये उच्चस्तरीय आदान-प्रदान तथा रक्षा, आर्थिक व वाणिज्यिक सेक्टरों में बढ़ते सहयोग पर संतोष प्रकट किया। दोनों राजनेता डिजिटल अवसंरचना, जलवायु सम्बंधी कार्रवाई, स्वच्छ ऊर्जा अंतरण और सतत विकास के क्षेत्र में सहयोग करने पर सहमत हुये।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने स्पेनी समकक्ष को जी-20 के लिये भारत की प्राथमिकताओं से अवगत कराया, जिसके तहत भारत वसुधैव कुटुम्बकम् (एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य) के सिद्धांत के आधार पर एकात्म की भावना को प्रोत्साहन देने का काम कर रहा है। प्रधानमंत्री सांचेज़ ने भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत उसके द्वारा की जाने वाली पहलों को पूरा समर्थन दिया।

दोनों राजनेताओं ने निरंतर संपर्क में रहने पर सहमति व्यक्त की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's tyre exports rise 16% in Q1 to ₹7,700 cr despite global headwinds: ATMA

Media Coverage

India's tyre exports rise 16% in Q1 to ₹7,700 cr despite global headwinds: ATMA
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर बधाई दी
August 29, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि खिलाड़ियों का समर्पण, जुनून और दृढ़ संकल्प पूरे राष्ट्र को गौरवान्वित करता है।

प्रधानमंत्री ने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनकी प्रतिभा और भारतीय हॉकी में जिनका योगदान आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है।

श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:

हर खेल प्रेमी को… आपका समर्पण, जुनून और दृढ़ संकल्प सभी को गौरवान्वित करता है।

हम महान मेजर ध्यानचंद जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनकी प्रतिभा पीढ़ियों को प्रेरित करती है।

#NationalSportsDay”