Excellency राष्ट्रपति शी,


Excellency राष्ट्रपति रामाफोसा,


Excellency राष्ट्रपति बोल्सोनारो,


Excellency राष्ट्रपति पुतिन,

सबसे पहले, International Day of Yoga के अवसर पर सभी ब्रिक्स देशों में हुए शानदार आयोजनों के लिए मैं आप सभी का अभिनंदन करता हूँ। आपकी teams से मिले सहयोग के लिए भी धन्यवाद व्यक्त करना चाहता हूँ।

Excellencies,

आज लगातार तीसरे वर्ष हम कोविड महामारी की चुनौतयों के बीच वर्चुअल रूप में मिल रहे हैं।

हालाँकि वैश्विक स्तर पर महामारी का प्रकोप पहले की तुलना में कम हुआ है, लेकिन इसके अनेक दुष्प्रभाव अभी भी वैश्विक अर्थव्यवस्था में दिखाई दे रहे हैं।

वैश्विक अर्थव्यवस्था की governance के बारे में हम ब्रिक्स सदस्य देशों का नज़रिया काफ़ी समान रहा है।

और इसलिए हमारा आपसी सहयोग वैश्विक post-कोविड recovery में उपयोगी योगदान दे सकता है।

पिछले वर्षों में हमने ब्रिक्स में कई संस्थागत सुधार किये हैं, जिनसे इस संगठन की प्रभावशीलता बढ़ी है। यह भी प्रसन्नता का विषय है कि हमारे New Development Bank की सदस्यता में भी वृद्धि हुई है।

ऐसे कई क्षेत्र हैं जहाँ हमारे आपसी सहयोग से हमारे नागरिकों के जीवन को direct लाभ मिल रहा है।

जैसे, vaccine R&D Center की स्थापना, custom departments के बीच समन्वय, साझा satellite constellation की स्थापना, pharma products का पारस्परिक recognition, आदि।

इस तरह के practical कदम ब्रिक्स को एक यूनिक अंतर्राष्ट्रीय संगठन बनाते हैं, जिसका focus सिर्फ बातचीत तक सीमित नहीं है।

ब्रिक्स Youth Summits, ब्रिक्स Sports, और हमारे civil society organizations और think-tanks के बीच संपर्क बढ़ा कर, हमने अपना People-to-people contact भी मजबूत किया है।

मुझे विश्वास है कि आज की चर्चा से हमारे ब्रिक्स संबंधों को और मजबूत करने के कई सुझाव निकलेंगे।

धन्यवाद।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi, Guterres Stress Multipolarity, Need To Reform UN Institutions Including UNSC

Media Coverage

PM Modi, Guterres Stress Multipolarity, Need To Reform UN Institutions Including UNSC
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 14 सितंबर 2026
September 14, 2026

PM Modi Brought the Train to Aizawl and Bharat to the BRICS Table