प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 21 सितंबर 2024 को अमेरिका के विलमिंगटन, डेलावेयर में क्वाड शिखर सम्‍मेलन के दौरान जापान के प्रधानमंत्री महामहिम श्री फुमियो किशिदा से मुलाकात की।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने विशेषकर मार्च 2022 में अपने पहले वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद से अपनी अनेक मुलाकातों को उत्‍साह से याद किया। प्रधानमंत्री ने पिछले कुछ वर्षों में भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की दिशा में प्रगति को सक्षम बनाने के प्रति प्रधानमंत्री श्री किशिदा के अटूट समर्पण और नेतृत्व के लिए उनका आभार प्रकट किया।

दोनों नेताओं ने इस बात का संज्ञान लिया कि भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी अपने 10वें वर्ष में है और उन्होंने इन संबंधों में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। दोनों प्रधानमंत्रियों ने दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों की समीक्षा की तथा रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों और बी2बी और पी2पी सहयोग सहित सहकार्यता को और गहन बनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया।

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री किशिदा को विदाई दी और उनके भविष्य के प्रयासों में सफलता और परिपूर्णता की कामना की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
FTAs boost global demand for Indian talent, expand mobility options

Media Coverage

FTAs boost global demand for Indian talent, expand mobility options
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की; समस्‍त देशवासियों के समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की
April 29, 2026



प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज काशी स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की, जहां उन्होंने देशवासियों के सुख, समृद्धि और आरोग्‍यपूर्ण जीवन के लिए कामना की। 

"हर हर महादेव !

काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन का सौभाग्य मिला। यहां भगवान भोलेनाथ से समस्त देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना की।

माँ अन्नपूर्णा एवं माँ गंगा के दर्शन से असीम शांति मिली। उनकी कृपा से हर किसी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो !

काशी की जनता को पुनः नमन