प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के दौरान ओस्लो में आइसलैंड की प्रधानमंत्री सुश्री क्रिस्टर्न फ्रॉस्टडॉटिर के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

प्रधानमंत्री फ्रॉस्टडॉटिर के पदभार ग्रहण करने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात थी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आइसलैंड के इतिहास में सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने पर फ्रॉस्टडॉटिर को बधाई दी।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया। दोनों ने विशेष रूप से भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) के लागू होने के संदर्भ में बातचीत की। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि टीईपीए व्यापार, निवेश और विनिर्माण सहयोग में द्विपक्षीय क्षमता को उजागर करने का एक उत्कृष्ट अवसर है।

दोनों नेताओं ने भू-तापीय ऊर्जा, मत्स्य पालन, नवोन्मेषी प्रौद्योगिकी, रचनात्मक अर्थव्यवस्था, संस्कृति, पर्यटन, गतिशीलता और जन-जन संपर्क जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने आर्कटिक अनुसंधान में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आइसलैंड की प्रधानमंत्री सुश्री क्रिस्टर्न फ्रॉस्टडॉटिर को आपसी सहमति से सुविधाजनक समय पर भारत आने का निमंत्रण दिया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Trade policy review at WTO: World takes note of India's progress

Media Coverage

Trade policy review at WTO: World takes note of India's progress
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रू मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की
August 20, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्री मोदी ने एक्‍स पर एक पोस्ट में कहा;

“भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।”