Your Excellency- प्रेसिडेंट बायडन,

सप्लाई chain रेसिलिएंस के महत्वपूर्ण विषय पर इस Summit की पहल करने के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूँ।आपने पदभार संभालते ही कहा था- America is back.और इतने कम समय में हम सब, ये होते हुए देख रहे हैं और इसलिए, मैं कहूंगा- Welcome Back !

Excellencies,

पेंडेमिक के शुरुआती महीनों में हम सभी देशों ने आवश्यक दवाइयों, स्वास्थ्य उपकरणों और वैक्सीन बनाने के Raw Material की कमी महसूस की। अब जब दुनिया इकनोमिक रिकवरी के प्रयासों में जुटी है तो सेमीकंडक्टर्स और अन्य कमोडिटी की सप्लाई प्रोब्लम्स, healthy growth के आड़े आ रही है।दुनिया में किसने सोचा था कि कभी शिपिंग केंटेनर की भी किल्लत हो जाएगी?

Excellencies,

वैक्सीन्स की ग्लोबल सप्लाई सुधारने के लिए भारत ने वैक्सीन के एक्सपोर्ट की गति बढ़ाई है। हम अपने Quad partners के साथ भी इंडो-पेसिफिक क्षेत्र में बेहतर और किफायती Covid-19 वैक्सीन की आपूर्ति करने के लिए काम कर रहे हैं। अगले वर्ष भारत की तैयारी, विश्व के लिए 5 billion COVID वैक्सीन डोज बनाने की है। इसके लिए भी बहुत जरूरी है कि Raw Material की सप्लाई में कोई अड़चन न आये।

Excellencies,

मेरा ये मानना है कि ग्लोबल सप्लाई चेन्स को बेहतर बनाने के लिए तीन पहलू सबसे महत्वपूर्ण हैं – Trusted Source, Transparency और Time-Frame. यह आवश्यक है कि हमारी Supply, Trusted Sources से हो। यह हमारी साझा security के लिए भी महत्वपूर्ण है।Trusted Sources भी ऐसे होने चाहिए जो reactive tendency न रखते हों ताकि supply chain को tit for tat अप्रोच से सुरक्षित रखा जाए। सप्लाई चेन की Reliability के लिए यह भी जरूरी है कि उसमें Transparency रहे।Transparency न होने की वजह से ही आज हम देख रहे हैं कि दुनिया की बहुत सारी कंपनियों को छोटी-छोटी चीजों की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।जरूरी चीजों की सप्लाई अगर समय पर न हो, तो बड़ा नुकसान करती ही है।ये हमने कोरोना के इस कालखंड में फार्मा और मेडिकल सप्लाई में स्पष्ट रूप से महसूस किया है।इसलिए Time-Frame में सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए हमें हमारे सप्लाई चेन्स को डाइवर्सिफाई करना होगा।और इसके लिए विकासशील देशों में आल्टरनेटिव मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी का विकास करना होगा।

Excellencies,

भारत ने pharmaceuticals, IT और दूसरे आइटम्स के Trusted Sources के तौर पर अपनी साख बनाई है। हम क्लीन टेक्नोलोजी supply चेन में भी अपनी भूमिका निभाने के लिए तत्पर है। मेरा सुझाव है कि हम अपनी टीम्स को निर्देश दें कि वे एक निश्चित समय-सीमा में, हमारे साझा लोकतान्त्रिक मूल्यों के आधार पर, आगे की कार्य योजना बनाने के लिए शीघ्र मिलें।

धन्यवाद।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Proud Moment For Every Indian: PM Modi On Sarnath Being Inscribed On UNESCO World Heritage List

Media Coverage

Proud Moment For Every Indian: PM Modi On Sarnath Being Inscribed On UNESCO World Heritage List
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की
July 26, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूरा देश भारत की सुरक्षा के प्रति असाधारण साहस और प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने वाले हमारे वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है।

प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी हमारे सैनिकों का शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बना रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे सैनिकों का अटूट देशभक्ति का भाव और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा:

“कारगिल विजय दिवस के अवसर पर, पूरा देश भारत की रक्षा में असाधारण शौर्य और समर्पण दिखाने वाले वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है। अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी उनका शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बना रहेगा। उनकी अटूट देशभक्ति और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।"