राष्ट्रपति मिर्ज़ियोयेव ने आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री और भारत के लोगों को शुभकामनाएं दी
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के कई प्रमुख क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा की
दोनों नेताओं ने भारत और मध्य एशिया के बीच सदियों पुराने संबंधों को और मज़बूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई

उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम श्री शौकत मिर्ज़ियोयेव ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से टेलीफोन पर बात की।

राष्ट्रपति मिर्ज़ियोयेव ने भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री और भारत की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के कई प्रमुख क्षेत्रों— व्यापार, संपर्क (कनेक्टिविटी), स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी और लोगों के बीच संबंधों सहित द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की।

इसके अलावा, दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया और भारत व मध्य एशिया के बीच सदियों पुराने संबंधों को और सुदृढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

दोनों नेताओं ने आपसी संपर्क बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India Exports 4 Lakh Tonne Of Corn In Q4FY25: USDA

Media Coverage

India Exports 4 Lakh Tonne Of Corn In Q4FY25: USDA
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
नवरात्रि के दौरान भक्ति की अपार शक्ति पर प्रधानमंत्री ने विचार व्यक्त किए
March 22, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर अपने विचार साझा किए और देवी माँ की भक्ति से प्राप्त होने वाली गहन ऊर्जा तथा शक्ति पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि माँ की भक्ति में अपार शक्ति निहित है और देवी माँ की आराधना से भक्तों के हृदय सकारात्मक ऊर्जा से भर जाते हैं। इस अवसर पर श्री मोदी ने देवी को समर्पित एक भक्ति स्तुति भी साझा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

"माता की भक्ति में विराट शक्ति है। देवी मां की वंदना से श्रद्धालुओं का मन सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है।"