दोनों नेताओं ने सभी क्षेत्रों में भारत-वेनेजुएला साझेदारी को और अधिक विस्तारित और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की
दोनों नेताओं ने ग्लोबल साउथ के लिए अपने घनिष्ठ सहयोग के महत्व पर बल दिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की आज वेनेजुएला गणराज्य की कार्यवाहक राष्ट्रपति, महामहिम सुश्री डेल्सी एलोइना रोड्रिग्ज गोमेज़ से फोन पर बात हुई।

दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, ऊर्जा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, कृषि और लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित सभी क्षेत्रों में भारत-वेनेजुएला साझेदारी को और अधिक विस्तारित और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।

दोनों नेताओं ने आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया और ग्लोबल साउथ के लिए अपने घनिष्ठ सहयोग के महत्व पर बल दिया।

दोनों नेताओं ने भविष्य में भी संपर्क बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Govt says exports moving smoothly; 2,600 containers shipped to West Asia

Media Coverage

Govt says exports moving smoothly; 2,600 containers shipped to West Asia
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए चुनौतियों को पार करने में आत्मविश्वास और आंतरिक शक्ति के महत्व पर बल दिया
March 17, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज संस्कृत में एक सुभाषितम का पाठ किया, जिसमें जीवन की सबसे कठिन बाधाओं को दूर करने में आत्मविश्वास और आंतरिक शक्ति के महत्व का उल्‍लेख किया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि साहस और दृढ़ संकल्प से परिपूर्ण व्यक्ति के लिए जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है। श्री मोदी ने कहा कि हम इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास के बल पर सर्वाधिक कठिन चुनौतियों पर भी विजय प्राप्त कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्‍ट में लिखा;

"जो व्यक्ति साहस और संकल्प से भरा हो, उसके लिए जीवन में कुछ भी असंभव नहीं। आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति के बल पर हम कठिन से कठिन चुनौतियों को पार कर सकते हैं।

एकोऽपि सिंहः साहस्रं यूथं मथ्नाति दन्तिनाम् ।
तस्मात् सिंहमिवोदारमात्मानं वीक्ष्य सम्पतेत्॥"

जिस प्रकार एक शेर में हजार हाथियों को हराने की शक्ति होती है, उसी प्रकार एक व्यक्ति को शेर की तरह निडरता, साहस, आत्मविश्वास और आंतरिक शक्ति के साथ नेक कार्यों में संलग्न होना चाहिए।