प्रधानमंत्री ने शारीरिक व्यायाम के लाभों से संबंधित एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर उन सभी व्यक्तियों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की, जो दूसरों की सेवा में अथक परिश्रम करते हैं और एक स्वस्थ समाज को बनाए रखने की दिशा में निरंतर जुटे रहते हैं।

स्वस्थ समाज के निर्माण के प्रति राष्ट्रीय प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, श्री मोदी ने स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने और प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण को प्राथमिकता देने के लिए निरंतर सामूहिक प्रयासों का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए सभी को अपना शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसी संदर्भ में प्रधानमंत्री ने शारीरिक व्यायाम के लाभों से संबंधित एक संस्कृत सुभाषितम को साझा किया।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पोस्‍ट में लिखा:

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर, हम उन सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं जो दूसरों की सेवा में अथक परिश्रम करते हैं और एक स्वस्थ समाज की दिशा में निरंतर जुटे रहते हैं। हम एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि करते हैं। आइए हम सभी मिलकर स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने और प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण को प्राथमिकता देने के लिए कार्य करते रहें।

“विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मैं सभी देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। मेरा आग्रह है कि खुद को स्वस्थ रखने के लिए हरसंभव प्रयास जरूर करें।

लाघवं कर्मसामर्थ्यं दीप्तोऽग्निर्मेदसः क्षयः।
विभक्तघनगात्रत्वं व्यायामादुपजायते॥"

व्यायाम करने से कार्य करने की क्षमता बढ़ती है, पाचन क्रिया तेज होती है, मोटापा कम होता है और शरीर के अंग मजबूत और सुडौल होने लगते हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s coffee exports hit a record high of $2.13 billion in 2025-26 fiscal

Media Coverage

India’s coffee exports hit a record high of $2.13 billion in 2025-26 fiscal
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने श्री तो लाम को सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ वियतनाम के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी
April 07, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वियतनाम समाजवादी गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में श्री तो लाम के निर्वाचन पर आज उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने नए राष्ट्रपति के रूप में उनके नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि भारत और वियतनाम के बीच सदियों पुरानी मित्रता और भी मजबूत होगी। श्री मोदी ने यह भी कहा कि वे दोनों देशों और इस क्षेत्र के लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री ने X पर लिखा:

मैं वियतनाम समाजवादी गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में श्री तो लाम के निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में हमारे दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी मित्रता और भी मजबूत होगी। मैं दोनों देशों के लोगों और क्षेत्र की प्रगति तथा समृद्धि के लिए हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से उनके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं।