प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों तथा उद्यमियों से उत्पादों की खरीद की। यह महिला उद्यमियों तथा आत्मनिर्भर भारत को प्रोत्साहन देने का एक प्रयास है।

आत्मनिर्भरता के लिए भारत की खोज में महिलाओं की भूमिका की चर्चा करते हुए श्री मोदी ने ट्वीट किया, “आत्मनिर्भर बनने की भारत की खोज में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आइए, हम महिलाओं के बीच उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हों।

आज मैंने कुछ उत्पादों की खरीद की, जो महिला उद्यम, सृजनशीलता तथा भारत की संस्कृति के प्रतीक हैं। #नारीशक्ति”

तमिलनाडु की तोडा जनजाति के कारीगरों द्वारा बनाए गए कशीदाकारीयुक्त शॉल की खरीद पर उन्होंने कहा, “तमिलनाडु की तोडा जनजाति के कारीगरों द्वारा बनाया गया उत्कृष्ट हस्त कशीदाकारीयुक्त शॉल अनुपम दिखा।

मैंने एक ऐसा ही शॉल खरीदा। ट्राइब्स इंडिया इस उत्पाद की मार्केटिंग करता है। #नारीशक्ति”

हस्तशिल्पयुक्त गोंड पेपर पेंटिंग के संबंध में उन्होंने ट्वीट किया, “इसने वातावरण में और अधिक रंग भर दिया।

हमारे जनजातीय समुदायों की कला दर्शनीय है। यह हस्तशिल्पयुक्त गोंड पेपर पेंटिंग रंगों और रचनाशीलता का आपस में विलय कर देती हैं।

आज इस पेंटिंग की खरीद की। #नारीशक्ति”

प्रधानमंत्री ने नगालैंड के एक पारंपरिक शॉल की भी खरीद की। उन्होंने ट्वीट किया, “भारत बहादुरी, करुणा तथा सृजनशीलता की पर्यायवाची नागा संस्कृति पर गर्व महसूस करता है।

नगालैंड के एक पारंपरिक शॉल की खरीद की। #नारीशक्ति”

प्रधानमंत्री ने खादी कॉटन मधुबनी पेंटेड स्टोल की खरीद पर ट्वीट किया।

“खादी महात्मा गांधी तथा भारत के समृद्ध इतिहास के साथ घनिष्टता से जुड़ा हुआ है। एक खादी कॉटन मधुबनी पेंटेड स्टोल की खरीद की। यह एक सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाला उत्पाद है और हमारे नागरिकों की रचनाशीलता के साथ घनिष्टतापूर्वक जुड़ा हुआ है। #नारीशक्ति”

पश्चिम बंगाल के हस्तनिर्मित जूट फाइल फोल्डर पर श्री मोदी ने ट्वीट किया “मैं निश्चित रूप से पश्चिम बंगाल के इस हस्तनिर्मित जूट फाइल फोल्डर का उपयोग करने जा रहा हूं।

राज्य के जनजातीय समुदायों द्वारा बनाए गए पश्चिम बंगाल के इस जूट उत्पाद को निश्चित रूप से आपके घरों में होना चाहिए। #नारीशक्ति”

प्रधानमंत्री ने असम के काकातीपापुंग डेवलपमेंट ब्लॉक के स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाए गए एक गामुसा की भी खरीद की।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया “ आपने अकसर मुझे गामुसा पहने हुए देखा है। यह बेहद आरामदायक है। आज मैंने काकातीपापुंग डेवलपमेंट ब्लॉक के विभिन्न स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाए गए एक गामुसा की खरीद की। #नारीशक्ति”

श्री मोदी ने केरल स्थित महिलाओं द्वारा बनाए गए पारंपरिक ताड़शिल्प निलाविलाक्कु की खरीद के बारे में भी ट्वीट किया।

“मैं केरल स्थित महिलाओं द्वारा बनाए गए पारंपरिक ताड़शिल्प निलाविलाक्कु की प्राप्ति की आतुरता से प्रतीक्षा कर रहा हूं। यह सराहनीय है कि किस प्रकार हमारी #नारीशक्ति ने स्थानीय शिल्पों तथा उत्पादों को संरक्षित किया है तथा इसे लोकप्रिय बनाया है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s march towards self-reliance in med-tech

Media Coverage

India’s march towards self-reliance in med-tech
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister condoles loss of lives in a mishap in Chamba, Himachal Pradesh
August 08, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, condoled loss of lives due to a mishap in Chamba, Himachal Pradesh. "My thoughts are with the families who have lost their loved ones. May those injured recover at the earliest", Shri Modi stated.

The Prime Minister posted on X:

The loss of lives due to a mishap in Chamba, Himachal Pradesh, is deeply saddening. My thoughts are with the families who have lost their loved ones. May those injured recover at the earliest: PM @narendramodi