प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने सम्मान में आयोजित रात्रिभोज के दौरान प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर को अयोध्या स्थित राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। उन्होंने सरयू नदी और प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ का पवित्र जल भी दिया।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;
“प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर द्वारा आयोजित रात्रिभोज में मैंने अयोध्या स्थित राम मंदिर की प्रतिकृति तथा सरयू नदी के साथ-साथ प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ का पवित्र जल भेंट किया। वे भारत तथा त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच गहरे सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों के प्रतीक हैं।”
At the dinner hosted by Prime Minister Kamla Persad-Bissessar, I presented a replica of the Ram Mandir in Ayodhya and holy water from the Saryu river as well as from the Mahakumbh held in Prayagraj. They symbolise the deep cultural and spiritual bonds between India and Trinidad &… pic.twitter.com/ec48ABwWdB
— Narendra Modi (@narendramodi) July 4, 2025


