प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पोलैंड के वारसॉ में जाम साहब ऑफ नवानगर मेमोरियल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि पोलैंड के वारसॉ में जाम साहब ऑफ नवानगर मेमोरियल जाम साहब दिग्विजयसिंहजी रणजीतसिंहजी जडेजा के मानवीय योगदान को दर्शाता है। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के कारण बेघर हुए पोलैंड के बच्चों को आश्रय देने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी सुनिश्चित की। श्री मोदी ने पोलैंड के वारसॉ में जाम साहब ऑफ नवानगर मेमोरियल पर पुष्पांजलि अर्पित करने की झलकियां भी साझा की हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर जारी एक पोस्ट कहा:

'मानवता और करुणा एक न्यायपूर्ण एवं शांतिपूर्ण विश्व की महत्वपूर्ण बुनियाद हैं। वारसॉ के जाम साहब ऑफ नवानगर मेमोरियल में जाम साहब दिग्विजयसिंहजी रणजीतसिंहजी जडेजा के मानवीय योगदान को दर्शाया गया है, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के कारण बेघर हुए पोलैंड के बच्चों को आश्रय देने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी सुनिश्चित की थी। जाम साहब को पोलैंड में डोबरी महाराजा के नाम से याद किया जाता है

स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उसकी कुछ झलकियां इस प्रकार हैं।'

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
The entrepreneurs building a self-reliant India

Media Coverage

The entrepreneurs building a self-reliant India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 21 जुलाई 2026
July 21, 2026

Self-Reliance Is No Longer a Slogan — It’s Happening Across Engines, UPI, Vaccines & FDI Under the Leadership of PM Modi