प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी शहादत के दिन श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए विदेशी शासन के विरुद्ध अदम्य साहस से संघर्ष किया।

श्री मोदी ने कहा कि उनका पूरा जीवन आदिवासी समुदाय के आत्मसम्मान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित था। प्रधानमंत्री ने कहा कि मातृभूमि के लिए उनके बलिदान की गाथा देश की हर पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करती रहेगी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए विदेशी हुकूमत के विरुद्ध अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया। उनका पूरा जीवन जनजातीय समाज के स्वाभिमान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा को समर्पित रहा। मातृभूमि के लिए सर्वस्व त्याग करने की उनकी गाथा देश की हर पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का संचार करती रहेगी।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Teachers: The artists of education

Media Coverage

Teachers: The artists of education
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 7 सितंबर 2026
September 07, 2026

Vasudhaiva Kutumbakam in Action: Tech Hub, Border Villages, Global Leadership by PM Modi