प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद जी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज के लिए स्वामी विवेकानंद जी के विचार और दृष्टि हमारे मार्गदर्शक प्रकाशपुंज हैं। श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने हमारे इतिहास और सांस्कृतिक विरासत में गर्व और आत्मविश्वास की भावना जगाई।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

"मैं स्वामी विवेकानंद जी को उनकी पुण्य तिथि पर नमन करता हूँ। हमारे समाज के लिए उनके विचार और दृष्टि हमारे मार्गदर्शक प्रकाशपुंज हैं। उन्होंने हमारे इतिहास और सांस्कृतिक विरासत में गर्व और आत्मविश्वास की भावना जगाई। उन्होंने सेवा और करुणा के मार्ग पर चलने पर भी बल दिया।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
500 ethanol pumps by year-end: Union minister Hardeep Singh Puri

Media Coverage

500 ethanol pumps by year-end: Union minister Hardeep Singh Puri
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
ब्रिटेन की विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
June 04, 2026

ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त की और हाल के दिनों में भारत-ब्रिटेन की साझेदारी के अधिक प्रगाढ़ होने की सराहना की, जिससे दोनों देशों के लिए अभूतपूर्व विकास के अवसर उपलब्ध हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-ब्रिटेन विजन 2035 साझेदारी का मार्गदर्शन करता रहेगा और वैश्विक भलाई के लिए संयुक्त प्रयासों को मजबूत करेगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर से मिलकर प्रसन्नता हुई। हाल के दिनों में भारत-ब्रिटेन साझेदारी घनिष्ठ होना सराहनीय है, जिससे दोनों देशों के लिए अभूतपूर्व विकास के अवसर खुले हैं।

भारत-ब्रिटेन विजन 2035 हमारी साझेदारी का मार्गदर्शन करता रहेगा और वैश्विक भलाई के लिए हमारे संयुक्त प्रयासों को मजबूत करेगा @YvetteCooperMP"