प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश को गौरवशाली तिरंगा देने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले श्री पिंगली वेंकैया जी को उनकी जयंती पर आज श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने नलोगों से #हरघरतिरंगा आंदोलन को मजबूत करने और तिरंगा फहराने का आग्रह करते हुए, harghartiranga.com पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी या तस्वीरें अपलोड करने की अपील की।

श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

"पिंगली वेंकैया जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। हमें तिरंगा देने में उनकी भूमिका के लिए उन्हें याद किया जाता है, जो हमारा गौरव है!"

हमेशा की तरह, आइए #HarGharTiranga आंदोलन को मज़बूत करें और तिरंगा फहराएँ। अपनी सेल्फी या तस्वीरें harghartiranga.com पर ज़रूर अपलोड करें।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's seafood exports hit record $8.46 bn in FY26 amid global headwinds

Media Coverage

India's seafood exports hit record $8.46 bn in FY26 amid global headwinds
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने दृढ़ संकल्प, आत्मसंयम और बुद्धिमत्ता के गुणों पर आधारित संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
June 02, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया। इसका तात्‍पर्य है दृढ़ संकल्प और आत्म-संयम ही वह शक्तियां हैं जो कठिनतम मार्गों को भी सुगम बना देती हैं। श्री मोदी ने कहा कि आज हमारे युवा इसी दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण में निरंतर जुटे हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा:

"दृढ़ निश्चय और आत्म-संयम वह शक्ति है, जो कठिन से कठिन राह को भी आसान बना देती है। आज हमारे युवा साथी इसी संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण में निरंतर जुटे हुए हैं।

निश्चित्य यः प्रक्रमते नान्तर्वसति कर्मणः।

अबन्ध्यकालो वश्यात्मा स वै पण्डित उच्यते॥"

जो व्यक्ति किसी कार्य को भली-भांति सोच-समझकर दृढ़ निश्‍चय के साथ आरंभ करता है और बीच में अधूरा नहीं छोड़ता, जो समय का सदुपयोग करता है तथा अपनी इन्द्रियों पर पूर्ण नियंत्रण रखता है। ऐसा व्‍यक्ति ही वास्‍तव में बुद्धिमान होता है।