प्रधानमंत्री ने नेताजी बोस के अडिग साहस और अनवरत प्रेरणा को याद किया
प्रधानमंत्री ने हरिपुरा से लॉन्‍च की गई नेताजी बोस से जुड़ी ई-ग्राम विश्वग्राम योजना को याद किया
प्रधानमंत्री ने नेताजी बोस की विरासत को लोकप्रिय बनाने और संबंधित फाइलों को सार्वजनिक करने के प्रयासों पर प्रकाश डाला
प्रधानमंत्री ने नेताजी बोस की जयंती को पराक्रम दिवस घोषित करने और नेताजी भवन के दौरे को याद किया

प्रधानमंत्री, श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाने वाली नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने नेताजी के अडिग साहस, अटल संकल्प और राष्ट्र के प्रति उनके अद्वितीय योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका निडर नेतृत्व और देशभक्ति का गहरा भाव पीढ़ियों को एक मजबूत भारत बनाने के लिए प्रेरित करता है।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने उन्हें हमेशा बहुत प्रेरित किया है। उन्होंने याद किया कि 23 जनवरी 2009 को ई-ग्राम विश्वग्राम योजना, जो गुजरात के आईटी क्षेत्र को रूपांतरित करने वाली एक अग्रणी योजना थी, की शुरुआत की गई थी। उन्होंने उल्लेख किया कि यह योजना हरिपुरा से शुरू की गई थी, जिसका नेताजी बोस के जीवन में विशेष स्थान था, और साथ ही हरिपुरा के लोगों द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत और उसी सड़क पर आयोजित की गई शोभायात्रा को भी याद किया, जिस पर कभी नेताजी बोस चले थे।

प्रधानमंत्री ने यह भी याद किया कि वर्ष 2012 में, आज़ाद हिंद फौज दिवस मनाने के लिए अहमदाबाद में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उन्होंने उल्लेख किया कि इस कार्यक्रम में नेताजी बोस से प्रेरित कई लोग उपस्थित थे, जिनमें पूर्व लोकसभा स्पीकर श्री पी. ए. संगमा भी शामिल थे।

बीते समय पर चिंतन करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि नेताजी बोस के गौरवपूर्ण योगदान को याद करना उन लोगों के एजेंडा में नहीं फिट बैठता था, जिन्होंने दशकों तक राष्ट्र पर शासन किया, और उन्हें भुलाने का प्रयास किया गया। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि वर्तमान धारणा भिन्न है और हर संभव अवसर पर नेताजी बोस के जीवन और आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम नेताजी बोस से संबंधित फाइलों और दस्तावेजों को सार्वजनिक करना था।

प्रधानमंत्री ने याद किया कि साल 2018 दो कारणों से एक ऐतिहासिक वर्ष था। उन्होंने उल्लेख किया कि आज़ाद हिंद सरकार की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ लाल किले पर मनाई गई, जहाँ उन्हें तिरंगा फहराने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने इस अवसर पर आईएनए के वरिष्ठ नेता ललती राम जी के साथ अपनी बातचीत को भी याद किया।

प्रधानमंत्री ने आगे याद किया कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के श्रीविजयपुरम (तत्कालीन पोर्ट ब्लेयर) में नेताजी सुभाष बाबू द्वारा वहां राष्ट्रीय ध्वज फहराने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर तिरंगा फहराया गया। उन्होंने उल्लेख किया कि तीन प्रमुख द्वीपों के नाम बदल दिए गए, जिनमें रॉस द्वीप भी शामिल है, जिसे अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप के नाम से जाना जाता है।

प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि लाल किले में स्थित क्रांति मंदिर संग्रहालय में नेताजी बोस और इंडियन नेशनल आर्मी से संबंधित महत्वपूर्ण ऐतिहासिक सामग्री रखी गई है, जिसमें नेताजी बोस द्वारा पहनी गई टोपी भी शामिल है। उन्होंने बताया कि यह नेताजी बोस के ऐतिहासिक योगदान के ज्ञान को संरक्षित करने और उसे गहरा करने के प्रयासों का हिस्सा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नेताजी बोस के सम्मान में उनकी जयंती को पराक्रम दिवस घोषित किया गया है।

औपनिवेशिक मानसिकता को छोड़ने के संकल्प और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रति श्रद्धा का उज्ज्वल उदाहरण प्रस्तुत करते हुए, प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी के बिल्‍कुल केंद्र में इंडिया गेट के बराबर में‍ नेताजी बोस की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के निर्णय को याद किया। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।

एक्‍स पोस्‍ट की एक श्रृंखला में प्रधानमंत्री ने कहा;

“नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, जिसे पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है, पर हम उनके अडिग साहस, संकल्प और राष्ट्र के प्रति उनके अद्वितीय योगदान को याद करते हैं। उन्होंने निडर नेतृत्व और अटल देशभक्ति का प्रतीक प्रस्तुत किया। उनके आदर्श पीढ़ियों को एक मजबूत भारत बनाने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।”

नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने मुझे हमेशा बहुत प्रेरित किया है। 23 जनवरी 2009 को ई-ग्राम विश्वग्राम योजना की शुरुआत की गई थी। यह एक अग्रणी योजना थी, जिसका उद्देश्य गुजरात के आईटी क्षेत्र को रूपांतरित करना था। यह योजना हरिपुरा से शुरू की गई थी, जिसका नेताजी बोस के जीवन में विशेष स्थान था। मैं कभी नहीं भूलूँगा कि हरिपुरा के लोगों ने मेरा स्वागत कैसे किया और उसी सड़क पर शोभायात्रा का आयोजन किया, जिस पर कभी नेताजी बोस चले थे।

"वर्ष 2012 में, आज़ाद हिंद फौज दिवस मनाने के लिए अहमदाबाद में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नेताजी बोस से प्रेरित कई लोग उपस्थित थे, जिनमें पूर्व लोकसभा स्पीकर श्री पी. ए. संगमा भी शामिल थे।"

"नेताजी बोस के गौरवपूर्ण योगदान को याद करना उन लोगों के एजेंडे में फिट नहीं बैठता था, जिन्होंने दशकों तक राष्ट्र पर शासन किया। इसलिए उन्हें भुलाने का प्रयास किया गया। लेकिन हमारी सोच अलग है। हर संभव अवसर पर, हमने उनके जीवन और आदर्शों को लोकप्रिय बनाया है। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उनसे संबंधित फाइलों और दस्तावेजों को सार्वजनिक करना था।"

"साल 2018 दो कारणों से एक ऐतिहासिक वर्ष था:

लाल किले पर, हमने आज़ाद हिंद सरकार की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनाई। मुझे तिरंगा फहराने का भी अवसर प्राप्त हुआ। उतनी ही यादगार रही आईएनए के वरिष्ठ नेता ललती राम जी के साथ मेरी बातचीत।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के श्रीविजयपुरम (तत्कालीन पोर्ट ब्लेयर) में, नेताजी सुभाष बाबू द्वारा वहां तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर तिरंगा फहराया गया। तीन प्रमुख द्वीपों के नाम भी बदल दिए गए, जिनमें रॉस द्वीप शामिल है, जिसे अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप के नाम से जाना जाता है।”

“लाल किले में, क्रांति मंदिर संग्रहालय में नेताजी बोस और आईएनए से संबंधित महत्वपूर्ण ऐतिहासिक सामग्री रखी गई है, जिसमें नेताजी बोस द्वारा पहनी गई टोपी भी शामिल है। यह भी उनके ऐतिहासिक योगदान के ज्ञान को संरक्षित करने और उसे गहरा करने के हमारे प्रयासों का एक हिस्सा था।”

“नेताजी बोस के सम्मान में उनकी जयंती को पराक्रम दिवस घोषित किया गया है। साल 2021 में मैं कोलकाता में नेताजी भवन गया, जहाँ से नेताजी ने बच निकलने की अपनी महान यात्रा शुरू की थी।”

“औपनिवेशिक मानसिकता को छोड़ने के हमारे प्रयासों और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रति हमारी श्रद्धा का उज्ज्वल उदाहरण राष्ट्रीय राजधानी के बिल्‍कुल केंद्र में इंडिया गेट के बराबर में उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित करने के हमारे निर्णय में देखा जा सकता है। यह भव्य प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी!”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s Agricultural Transformation: How India’s Agri sector transformed over the last decade

Media Coverage

India’s Agricultural Transformation: How India’s Agri sector transformed over the last decade
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण और मानव सशक्तिकरण पर केंद्रित 12 वर्षों की परिवर्तनकारी पहलों पर प्रकाश डाला
June 08, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने बड़े बदलावों का अनुभव किया है और इन बदलावों के केंद्र में गरीबों और वंचितों का कल्याण रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार हमेशा अंत्योदय से प्रेरणा लेती रही है और उसका मुख्य प्रयास यही रहा है कि विकास के लाभ उन तबकों तक पहुंचें जो लंबे समय से उपेक्षित रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जन धन खातों और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण से लेकर स्वच्छ भारत, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत और अन्य सभी पहलों का एक ही उद्देश्य रहा है-लोगों के लिए गरिमा और अवसर सुनिश्चित करना।

उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रौद्योगिकी ने गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि डीबीटी और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सरकारी सहायता पारदर्शी तरीके से सीधे लोगों तक पहुंच रही है। इससे न केवल गड़बड़ियों में कमी आई है, बल्कि प्रशासनिक दक्षता में भी सुधार हुआ है और शासन प्रणाली पर जनता का भरोसा मजबूत हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि गरीब कल्याण के प्रति यह पहल अब मानव सशक्तिकरण और विकसित भारत के सपने को सच करने की दिशा में सामूहिक आंदोलन बन गई है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर कई पोस्टों की श्रृंखला में कहा:

“पिछले 12 वर्षों में भारत ने अनेक परिवर्तन देखे हैं और इन परिवर्तनों के केंद्र में गरीबों और वंचितों का कल्याण रहा है। हम हमेशा अंत्योदय से प्रेरित रहे हैं और हमारा प्रयास हमेशा यह सुनिश्चित करना रहा है कि विकास के लाभ उन लोगों तक पहुंचें जो दशकों से उपेक्षित रहे हैं। जन धन खातों और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण से लेकर स्वच्छ भारत, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत और अन्य कई पहलों का एक ही उद्देश्य रहा है- लोगों के लिए गरिमा और अवसर सुनिश्चित करना।

#12YearsOfGaribKalyan”

“यह भी खुशी की बात है कि प्रौद्योगिकी ने गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सहायता सीधे और पारदर्शी तरीके से लोगों तक पहुंच रही है। इससे गड़बड़ियों में कमी आई है, कार्यकुशलता बढ़ी है और शासन में विश्वास मजबूत हुआ है। गरीब कल्याण के प्रति यह पहल अब मानव सशक्तिकरण और विकसित भारत के सपने को सच करने की दिशा में सामूहिक आंदोलन बन गई है।

#12YearsOfGaribKalyan"