प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के जालंधर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने राज्य के विकास, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और युवाओं के सशक्तीकरण को केंद्र सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें जालंधर के विकास के एक नए उत्सव का साक्षी बनने का सुअवसर मिला है।

पीएम ने कहा कि आज का दिन देश के रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और कुरुक्षेत्र में एक भव्य सिख संग्रहालय की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय गुरु परंपरा, गुरुओं के ज्ञान, उनके त्याग और सेवा की भावना को आने वाली पीढ़ियों तक ले जाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जालंधर से कई नई रेल सेवाओं की शुरुआत की गई है। अमृतसर से काशी के बीच नई रेल सेवा शुरू होने से श्री गुरु रविदास जी के श्रद्धालुओं के लिए यात्रा और अधिक सुगम होगी। इसके साथ ही कई और विकास योजनाओं का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और राज्य में भाजपा की सरकार न होने के बावजूद विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है।

प्रधानमंत्री ने जालंधर के लोगों द्वारा ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान के माध्यम से कार्यक्रम को जनभागीदारी का उत्सव बनाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने समरसता, समानता और सामूहिक प्रयास का जो संदेश दिया था, उसे जालंधर के लोगों ने अपने आचरण से जीवंत किया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने पंजाब के महान स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी सरदार तेजा सिंह समुंदरी जी के सौवें शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा।
भारतीय रेलवे में हो रहे व्यापक परिवर्तन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले रेलवे की स्थिति अत्यंत उपेक्षित थी। रेलवे स्टेशनों और यात्रियों की सुविधाओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया, जबकि देश का विशाल रेल नेटवर्क करोड़ों लोगों के जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में रेलवे के आधुनिकीकरण को अभूतपूर्व गति दी गई है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों को बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने आज 75 आधुनिक रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन अब केवल एक स्टेशन नहीं बल्कि आधुनिक सिटी सेंटर के रूप में विकसित हुआ है। इसकी क्षमता बढ़ाई गई है तथा यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसी प्रकार आनंदपुर साहिब, मुक्तसर तथा साहिबजादा अजीत सिंह नगर रेलवे स्टेशनों का भी कायाकल्प किया गया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश अपने पूर्वजों और महान विभूतियों के सम्मान से ही सशक्त बनता है। इसी भावना के तहत आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास महाराज एयरपोर्ट और चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रखा गया है, जिस पर देश को गर्व है।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने पंजाब की वर्तमान कानून-व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में अपराध, गैंगवार, रंगदारी और नशे की समस्या गंभीर चुनौती बन चुकी है। इसके साथ ही युवाओं का भविष्य भी खतरे में पड़ रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पंजाब की क्षमता अद्भुत है। यहां के किसान, युवा और उद्यमी देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार विकास की गति को तेज कर सकती है और कृषि, उद्योग, रोजगार और निवेश के नए अवसरों का विस्तार कर सकती है।

प्रधानमंत्री ने जालंधर की खेल विरासत का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि यह शहर खेल सामग्री निर्माण के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। उन्होंने युवाओं से खेलों को करियर के रूप में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार खेलो इंडिया अभियान, नई खेल नीति, खेल विज्ञान, खेल चिकित्सा, कोचिंग, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और स्पोर्ट्स स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देकर भारत में नई स्पोर्ट्स इकोनॉमी का निर्माण कर रही है। प्रधानमंत्री ने युवाओं से कहा कि वे खेलों में आगे बढ़ें, विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन करें और सरकार उनके इस प्रयास में हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।
पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए
हम नागरिक देवो भव के मंत्र पर चल रहे हैं।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) July 17, 2026
गरीब हो, मिडिल क्लास हो... ऐसे हर परिवार को Best से Best सुविधा मिले... ये हमारा प्रयास है: PM @narendramodi in Jalandhar, Punjab
पंजाब में आज क्या हो रहा है... ये किसी से छिपा नहीं है।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) July 17, 2026
यहां विज्ञापनों के दम पर विश्वासघात की तस्वीर छिपाई जा रही है: PM @narendramodi
आज पंजाब में कानून-व्यवस्था बेहाल है... कब कहां गैंगवॉर हो जाए... किस दिशा से गोलियां चलने लगे... कोई कह नहीं सकता।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) July 17, 2026
यहां व्यापार-कारोबार करना मुश्किल हो गया है।
सरेआम लोगों से फिरौती मांगी जा रही है...
पुलिस थाने तक सुरक्षित नहीं है... आए दिन थानों पर अटैक होते हैं।
और सबसे…
जनता की सेवा का काम साफ नीयत से होता है... ईमानदारी की भावना से होता है।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) July 17, 2026
लेकिन आज जो पार्टी पंजाब में सरकार में है... उसकी ना नीयत साफ है और ना ही वो ईमानदार है।
उसकी पहचान ही कट्टर बेईमान पार्टी की है: PM @narendramodi
पंजाब में कांग्रेस में कुर्सी का किस्सा ही खत्म नहीं होता।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) July 17, 2026
ये इसलिए नहीं लड़ रहे कि पंजाब का हित कैसे होगा... इनकी लड़ाई इसलिए है कि इनकी जो कुर्सी है... वो किसके पास रहेगी: PM @narendramodi


