अगर एनडीए की पॉलिसी से किसी समूह को सबसे ज्यादा लाभ हुआ है, तो वो महिलाएं हैं। महिला सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता है: तिरुवल्ला में पीएम मोदी
सबरीमाला रेलवे प्रोजेक्ट पूरे इलाके में नए मौके खोलेगा, सबरीमाला को सीधे भक्तों से जोड़ेगा: पीएम मोदी
केरलम में, हम सरकार बनाएंगे, जीवन की क्वालिटी में सुधार करेंगे, और मछुआरों तथा स्थानीय समुदायों की चिंताओं को दूर करेंगे: पीएम मोदी
16-18 अप्रैल तक, नारी शक्ति वंदन एक्ट पर चर्चा के लिए संसद फिर से शुरू होगी, जिसका लक्ष्य 2029 तक 33% महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है: पीएम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को केरलम के तिरुवल्ला में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि केरलम में अब बड़ा राजनीतिक परिवर्तन होने जा रहा है। यहां की जनता-जनार्दन दशकों के जारी कुशासन का अंत करने वाली है। उन्होंने कहा कि एलडीएफ सरकार की विदाई का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और पहली बार केरलम में भाजपा-एनडीए की सरकार बनने जा रही है। पीएम मोदी ने कहा कि इस राज्य को प्रकृति ने अपार संसाधन और संभावनाएं दी हैं। यहां ब्लू इकोनॉमी, उद्योग, पर्यटन और सेवा क्षेत्र में असीम अवसर मौजूद हैं, लेकिन एलडीएफ और यूडीएफ सरकारों की नीतियों के कारण राज्य विकास की दौड़ में पीछे होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कनेक्टिविटी, सड़क, पुल और मेडिकल सुविधाओं की स्थिति खराब है तथा कोट्टायम मेडिकल कॉलेज की हालत भी चिंताजनक है।

प्रधानमंत्री ने भगवान श्रीवल्लभन, सबरीमला तीर्थ और स्वामी अय्यप्पा को प्रणाम करते हुए कहा कि तिरुवल्ला की पवित्र धरती से विकसित केरलम की नई यात्रा शुरू होगी। केरलम की जनता एलडीएफ सरकार को हटाने का मन बना चुकी है। केंद्र सरकार की विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भले ही केरलम में भाजपा की सरकार कभी नहीं रही, लेकिन केंद्र की एनडीए सरकार राज्य के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों की तुलना में केंद्र की एनडीए सरकार ने केरलम को पांच गुना अधिक धन उपलब्ध कराया है। गरीबों और किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए भाजपा-एनडीए सरकार Ease of Living और Quality of Life को सबसे ऊपर रखती है। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के घर दिए गए हैं। जल जीवन मिशन के तहत गांव-गांव पाइप से पानी पहुंचाया जा रहा है तथा पीएम-किसान सम्मान निधि के माध्यम से केरलम के किसानों को लगभग 13 हजार करोड़ रुपये की सहायता दी गई है, जिससे रबर किसानों को भी लाभ मिला है।

आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार केरलम में राष्ट्रीय राजमार्गों, रेलवे और अन्य सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम कर रही है। राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास और रेलवे लाइनों की डबलिंग का काम पूरा किया गया है। कोट्टायम से आधुनिक वंदे भारत ट्रेन भी शुरू की गई है। सबरीमला रेलवे प्रोजेक्ट का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी। श्रद्धालुओं की यात्रा आसान होने के साथ ही स्थानीय व्यापार को गति मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। राज्य सरकार ने इस परियोजना को आगे बढ़ाने के बजाय लटकाए रखा, जिससे तिरुवल्ला और आसपास के क्षेत्रों को बहुत नुकसान हुआ है।

महिलाओं के सशक्तिकरण को एनडीए सरकार की प्राथमिकता बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार की नीतियों का सबसे अधिक लाभ महिलाओं को मिला है। उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण, जनधन खाते, महिलाओं के नाम पर घर, मुद्रा लोन और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केरलम में भाजपा सरकार बनने पर डबल इंजन सरकार का सबसे बड़ा लाभ महिलाओं को मिलेगा। महिला आरक्षण कानून का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है। अब संसद के बजट सत्र को बढ़ाया गया है, ताकि महिला आरक्षण कानून में आवश्यक संशोधनों पर चर्चा हो सके और 2029 के चुनावों से ही इसका लाभ हमारी माताओं-बहनों को मिलना सुनिश्चित किया जा सके। प्रधानमंत्री ने कहा, ”मैं सभी दलों से आग्रह करूंगा कि ये नारीशक्ति से हित से जुड़ा काम है, इसलिए खुले मन से, कोई भी राजनीतिक हिसाब किए बिना, पूर्ण समर्थन कर के माताओं-बहनों का विश्वास जीतने में आप भी भागीदान बनिए।“

केरलम में युवाओं के पलायन और रोजगार की समस्या पर चिंता जताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य में उद्योग, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और सेवा क्षेत्र के विस्तार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि करप्शन और कम्युनलिज्म राज्य के विकास में सबसे बड़ी बाधा हैं और जब तक ये दीवारें नहीं टूटेंगी, तब तक केरलम आगे नहीं बढ़ सकेगा। कांग्रेस की नीतियों पर प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध जैसे हालात के बीच कांग्रेस के कुछ नेता ऐसे बयान दे रहे हैं, जिनसे वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। कांग्रेस केवल राजनीतिक लाभ के लिए एक करोड़ प्रवासी भारतीयों के जीवन को संकट में डालने को तैयार है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत सरकार खाड़ी देशों में रह रहे हर भारतीय के साथ खड़ी है और उनकी सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है।

एलडीएफ और यूडीएफ की राजनीति पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दोनों दल चुनाव में केवल भाजपा को निशाना बना रहे हैं, क्योंकि दोनों को पता है कि केरलम की असली ‘ए टीम’ भाजपा है। उन्होंने कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ की आपसी लड़ाई केवल दिखावटी है और दोनों के बीच एक तरह की ‘सीक्रेट पार्टनरशिप’ है। कट्टरपंथ और तुष्टिकरण की राजनीति पर प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और लेफ्ट वोट बैंक की राजनीति के लिए कट्टरपंथी ताकतों को बढ़ावा देते रहे हैं। उन्होंने मुनंबम जैसी घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सैकड़ों हिंदू और ईसाई परिवारों को डराया गया, लेकिन राज्य सरकार पीड़ितों की सहायता करने के बजाय कट्टरपंथी ताकतों के साथ खड़ी नजर आई।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के समापन पर सबरीमला से जुड़े मुद्दे पर एलडीएफ और कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि पहले सबरीमला को बदनाम करने की कोशिश की गई और अब वहां चोरी तथा भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि एलडीएफ सरकार इस मामले की जांच सीबीआई को नहीं सौंप रही, क्योंकि इसमें कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के तार जुड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि केरल की आस्था, संस्कृति और विकास की रक्षा भाजपा-एनडीए ही कर सकती है। उन्होंने जनता-जनार्दन से भाजपा-एनडीए उम्मीदवारों को वोट देकर विकसित केरल की यात्रा शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केरलम में NDA सरकार बनेगी, तो जनता के साथ-साथ स्थानीय किसानों और फिशरमेन की हर समस्या का हम समाधान करेंगे।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Nagaland gets its first natural gas supply via National Gas Grid

Media Coverage

Nagaland gets its first natural gas supply via National Gas Grid
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 19 अगस्त 2026
August 19, 2026

Defence to Diamonds: How PM Modi’s Vision Turned India into a Global Capability Hub