आज बंगाल की जनता के सामने TMC का भय और भाजपा के भरोसे के बीच स्पष्ट विकल्प है: कूच बिहार रैली में पीएम मोदी
डबल इंजन वाली सरकार बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और किसानों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करेगी: बंगाल में पीएम मोदी का वादा।
बंगाल की जनता ने राज्य की पहचान बदलने की कोशिश करने वालों को हराने का संकल्प लिया है: पीएम मोदी।
पीएम ने बंगाल की रैली में दुख जताते हुए कहा कि जो राज्य कभी भारत के सबसे विकसित राज्यों में गिना जाता था, वह कांग्रेस, लेफ्ट और अब TMC के शासनकाल में कुशासन के कारण पिछड़ गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था, विकास, महिला सशक्तिकरण, किसानों और उत्तर बंगाल के मुद्दों पर विस्तार से अपने विचार रखे। ‘भय विरुद्ध भाजपा का भरोसा’ का नारा देते हुए उन्होंने ममता सरकार को जम कर घेरा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार बंगाल में एक ओर TMC का ‘भय’ है, जिसमें भ्रष्टाचार, कटमनी, सिंडिकेट राज, घुसपैठ और कानून-व्यवस्था का संकट शामिल है। वहीं दूसरी ओर भाजपा ‘भरोसे’ के साथ खड़ी है, जिसका फोकस विकास, सुशासन, सुरक्षा और आत्मनिर्भर बंगाल है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मतदान के दिन किसी भी प्रकार के डर के आगे झुके बिना लोकतंत्र में विश्वास रखें और अपने अधिकार का प्रयोग करें।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हर दिन लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। उन्होंने मालदा की घटना की चर्चा करते हुए कहा कि जब न्यायिक अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा पर सवाल खड़ा होता है। पीएम ने कहा कि स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘यहां की निर्मम सरकार, बंगाल की इस पावन माटी पर हर रोज लोकतंत्र को लहूलुहान कर रही है। ये निर्मम सरकार, अपने आगे किसी संवैधानिक संस्था को कुछ नहीं समझती। आपने दो-तीन दिन पहले ही देखा है। कैसे मालदा में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाकर रखा गया। सोचिए, ये कैसी सरकार है। कैसी व्यवस्था है। जहां जज और संविधान की प्रक्रिया ही सुरक्षित नहीं, तो बंगाल की आम जनता की सुरक्षा की उम्मीद किससे की जाए? मालदा में जो हुआ वो केवल TMC की उद्दंडता नहीं थी। ये इस निर्मम सरकार का प्रायोजित महाजंगलराज है’

प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल शक्ति पूजा की धरती है और भाजपा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का कानून बनाया है और इसे लागू करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से इस पहल का समर्थन करने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी देश के अग्रणी राज्यों में शामिल बंगाल आज विकास की दौड़ में पीछे छूट गया है। उन्होंने इसके लिए पहले कांग्रेस, फिर लेफ्ट और अब TMC शासन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योग बंद हो रहे हैं, रोजगार के अवसर घट रहे हैं और युवाओं का पलायन बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर बंगाल, विशेष रूप से कूचबिहार, विकास से वंचित रहा है। कई बुनियादी परियोजनाएं वर्षों से अधूरी हैं और राज्य सरकार के अड़ंगा लगाने के कारण विकास रूका हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार बनने पर क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

कूचबिहार के किसानों, विशेषकर आलू उत्पादकों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और कोल्ड स्टोरेज जैसी सुविधाओं की कमी है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को आर्थिक सहायता दी है और भविष्य में कृषि क्षेत्र को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा, आप मेहनत करके यहां आलू का रिकॉर्ड उत्पादन करते हैं। लेकिन, जब फसल बेचने का समय आता है, तो उसे औने-पौने दामों पर बेचना पड़ता है। क्योंकि, TMC सरकार ने आपकी कोई चिंता नहीं की। यहां कोल्ड स्टोरेज की भारी कमी है। आलू चिप्स बनाने जैसा कोई उद्योग नहीं है, जो बड़ी मात्रा में आलू खरीद ले! इसलिए, फसल सड़ने लगती है। किसानों को नुकसान होता है।‘

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्य में अवैध घुसपैठियों को संरक्षण दिया जा रहा है, जिससे जनसंख्या संतुलन और सुरक्षा पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर निकालने के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि राज्य सरकार इस प्रक्रिया में बाधा डाल रही है। उन्होंने कहा, ’तृणमूल शासन के 15 वर्षों में बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में डेमोग्राफी में खतरनाक बदलाव आया है। इन घुसपैठियों को TMC का सीधा संरक्षण मिलता है।

पीएम ने कहा कि TMC घुसपैठियों को सीधे अपने सिंडीकेट में भर्ती करती है। इनसे बंगाल के लोगों की सुरक्षा को बड़ा खतरा पैदा हो रहा है। इसीलिए, भारत सरकार घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर निकालने के लिए काम कर रही है। भारत ही नहीं, दुनिया के बड़े-बड़े देश इस समय गैर-कानूनी घुसपैठियों को अपने यहां से निकाल रहे हैं। बंगाल में TMC सरकार घुसपैठियों के बचाव में लगी है।

प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि चुनाव के बाद भ्रष्टाचार और अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘कानून अपना काम करेगा’ और जनता का लूटा हुआ पैसा वापस दिलाया जाएगा।

पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि बंगाल की जनता इस बार भय को पीछे छोड़कर भरोसे को चुनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत के साथ राज्य में सुशासन, विकास और सुरक्षा का नया अध्याय शुरू होगा। उन्होंने कहा ‘बंगाल से भय भागेगा, भाजपा की महाविजय से भरोसा जागेगा।‘

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India-New Zealand elevate ties to strategic partnership; Scripts 2030 roadmap, $20bn investment & Indo-Pacific security

Media Coverage

India-New Zealand elevate ties to strategic partnership; Scripts 2030 roadmap, $20bn investment & Indo-Pacific security
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कतर राज्‍य के फादर अमीर महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर शोक व्यक्त किया
July 12, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कतर राज्य के फादर अमीर, महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने उन्हें एक दूरदर्शी नेता बताया, जिन्होंने कतर को विकास और समृद्धि के नए शिखर तक पहुंचाया। श्री मोदी ने उन्हें एक सच्चे मित्र के रूप में भी याद किया, जिनसे उन्हें फरवरी 2024 में कतर यात्रा के दौरान मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।

प्रधानमंत्री ने कतर के अमीर, महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी, पूरे शाही परिवार और कतर की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;

‘‘कतर राज्‍य के फादर अमीर, महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर हम गहरा शोक व्यक्त करते हैं। एक दूरदर्शी नेता जिन्होंने कतर को विकास और समृद्धि के नए शिखर तक पहुंचाया, हम उन्हें एक सच्चे मित्र के रूप में भी याद करते हैं जिनसे मुझे फरवरी 2024 में कतर की अपनी पिछली यात्रा के दौरान मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। मैं कतर के अमीर, महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी और पूरे शाही परिवार और कतर की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

@TamimBinHamad”