"बंगाल के लोगों ने भी ठान लिया है- भोय OUT, भरोशा IN..BJP के भोट दीन !": बंगाल की रैली में पीएम मोदी
केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए 33% आरक्षण सुनिश्चित किया, लेकिन TMC ने पश्चिम बंगाल में इसको लागू होने से रोक दिया: बिष्णुपुर में पीएम मोदी
घुसपैठ की चिंता से लेकर किसानों की परेशानी तक, पीएम मोदी ने बंगाल में बदलाव के लिए एक रोडमैप प्रस्तुत किया।
जहां BJP सरकारें विकास के अवसर प्रदान करती हैं, वहीं पश्चिम बंगाल भ्रष्टाचार और ‘कट मनी’ संस्कृति के कारण अब भी परेशान है: मेदिनीपुर रैली में पीएम मोदी
फैक्ट्रियां डर से नहीं, भरोसे से चलती हैं: पुरुलिया रैली में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने रविवार को पश्चिम बंगाल में विष्णुपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में चार विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने राज्य में परिवर्तन, सुशासन, महिला सशक्तिकरण, किसानों के कल्याण, आदिवासी विकास और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता भय, भ्रष्टाचार और कटमनी की राजनीति से मुक्ति चाहती है। राज्य में नई डबल इंजन सरकार बनते ही विकास को नई गति दी जाएगी।

विष्णुपुर की सभा में प्रधानमंत्री ने मां शारदा की पवित्र धरती को नमन करते हुए कहा कि बीजेपी की पहचान महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा और महिलाओं के सम्मान से है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बेटियों की भूमिका बढ़नी चाहिए और राजनीति में भी अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी जरूरी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल की महिलाओं को राजनीतिक अवसरों से वंचित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने कदम उठाए, लेकिन विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया। उन्होंने माताओं-बहनों से आह्वान किया कि जो शक्तियां महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़ी हैं, उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाए।

पीएम ने आदिवासी समाज के सम्मान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को सशक्त करना बीजेपी की प्रतिबद्धता है और उनके सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल में बीजेपी सरकार बनने पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को मुफ्त राशन मिलेगा और कोई भी उनका हक नहीं छीन पाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।

पीएम ने कहा आयुष्मान भारत योजना का पूरा लाभ बंगाल की महिलाओं तक पहुंचाया जाएगा, जिससे पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज संभव होगा। गंभीर बीमारियों के लिए मुफ्त डायलिसिस सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता, बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को लखपति दीदी अभियान का लाभ और मुद्रा योजना के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार महिलाओं की आय भी बढ़ाएगी, बचत भी बढ़ाएगी और जीवन स्तर भी ऊंचा करेगी।


पीएम सूर्यघर योजना का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि परिवारों को सोलर पैनल लगाने के लिए सहायता दी जाएगी, जिससे बिजली बिल शून्य करने की दिशा में बड़ा कदम उठेगा। साथ ही पाइप गैस, सस्ते एलईडी बल्ब और हर घर नल से जल जैसी योजनाओं का भी लाभ दिया जाएगा।

विष्णुपुर की सभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल की जनता अब भयमुक्त शासन चाहती है। उन्होंने भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और अवैध खनन का जिक्र करते हुए कहा कि जनता के अधिकारों को लूटने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।


पुरुलिया में प्रधानमंत्री ने कहा कि 15 वर्षों के शासन में राज्य की जनता ने भय, भ्रष्टाचार और अव्यवस्था देखी है, जबकि भाजपा के सुशासन पर देशभर में विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जैसे त्रिपुरा और असम में जनता ने परिवर्तन चुना, वैसे ही अब बंगाल भी परिवर्तन के लिए तैयार है।

उन्होंने अपने राजनीतिक अनुभव का उल्लेख करते हुए कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में भारी बहुमत से बीजेपी सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता के मन में बदलाव का स्पष्ट भाव दिखाई दे रहा है।


प्रधानमंत्री ने कहा कि पुरुलिया और जंगलमहल क्षेत्र के किसान सिंचाई की कमी से परेशान हैं। कई परियोजनाएं वर्षों से अधूरी पड़ी हैं। बीजेपी सरकार बनने पर खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा और सिंचाई व्यवस्था मजबूत की जाएगी।

पीएम ने किसानों के लिए धान पर 3100 रुपये समर्थन मूल्य, पीएम किसान सम्मान निधि को बढ़ाने, कुसुम योजना के तहत सोलर पंप और फसल बीमा योजना का लाभ देने का वादा किया।

रोजगार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भर्ती घोटालों और कटमनी संस्कृति ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया है। उद्योग भय के माहौल में नहीं आते, निवेश भरोसे के वातावरण में आता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर सड़क, बिजली, उद्योग और रोजगार को नई रफ्तार दी जाएगी।

झाड़ग्राम की सभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह चुनाव बंगाल की पहचान, संस्कृति और विरासत को बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता अब ऐसी राजनीति को अस्वीकार कर रही है जो समाज को बांटती है और विकास रोकती है।

उन्होंने बिजली संकट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जनता अंधेरे में है, लेकिन भ्रष्टाचारियों के घर चमक रहे हैं। भाजपा सरकार बनने पर पर्याप्त बिजली, पारदर्शी व्यवस्था और महंगे बिलों से राहत दी जाएगी। पीएम सूर्यघर योजना का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचाया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़े सुधारों का वादा किया। उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में एकलव्य मॉडल स्कूल, आधुनिक पीएम श्री स्कूल और आयुष्मान आरोग्य केंद्रों का विस्तार किया जाएगा।

उन्होंने वन उपज से जुड़े आदिवासी परिवारों को बेहतर MSP, वन-धन केंद्रों का विस्तार और आजीविका के नए अवसर देने की बात कही। तेंदुपत्ता, साल पत्ता और अन्य वन आधारित कार्यों से जुड़े परिवारों की आय बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।

मेदिनीपुर में प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में भारत ने 3G से 5G, स्टार्टअप क्रांति, मेट्रो विस्तार और चंद्रयान जैसी उपलब्धियां हासिल कीं, लेकिन बंगाल भ्रष्टाचार, पलायन और अव्यवस्था में फंसा रहा।

पीएम ने कहा कि युवाओं की भर्ती, मिड-डे मील, मनरेगा, आवास, राहत कार्य और विकास परियोजनाओं में भ्रष्टाचार ने जनता का विश्वास तोड़ा है। अब जनता खुद परिवर्तन का नेतृत्व कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल के पास विशाल नदियां और लंबा समुद्री तट है, लेकिन इस संपदा का पूरा लाभ राज्य को नहीं मिल पाया। भाजपा सरकार बनने पर ब्लू रिवोल्यूशन को बढ़ावा दिया जाएगा और बंगाल को मछली उत्पादन और सी-फूड निर्यात का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा।

पीएम ने कहा कि पीएम मत्स्य संपदा योजना के माध्यम से मछुआरों को आधुनिक सुविधाएं, इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिससे लाखों परिवारों की आय बढ़ेगी।

चारों सभाओं में प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता भय और भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहती है। महिलाएं सम्मान चाहती हैं, किसान समृद्धि चाहते हैं, युवा रोजगार चाहते हैं और आदिवासी समाज अधिकार चाहता है। उन्होंने जनता से भाजपा उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि जब दिल्ली में भाजपा की सरकार है और बंगाल में भी भाजपा की सरकार बनेगी, तब राज्य डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ेगा।

बिष्णुपुर का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

पुरुलिया का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

झाड़ग्राम का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

मेदिनीपुर का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Auto industry contributes over ₹22.75 lakh crore to Indian economy: SIAM

Media Coverage

Auto industry contributes over ₹22.75 lakh crore to Indian economy: SIAM
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister congratulates Italian PM Giorgia Meloni on becoming the longest continuously serving Prime Minister in Italy's postwar history
September 04, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi today congratulated Italian Prime Minister Giorgia Meloni on becoming the longest continuously serving Prime Minister in Italy's postwar history.

The Prime Minister stated that this milestone is a reflection of the trust and confidence of the Italian people in her leadership. He further noted that her friendship has been instrumental in strengthening the India-Italy Special Strategic Partnership, adding that he looks forward to continuing their close cooperation to build a prosperous future for the people of both countries. He extended his best wishes for her continued success in the years ahead.

In a post on X, the Prime Minister shared:

"Congratulations to my friend Prime Minister Meloni on becoming the longest continuously serving Prime Minister in Italy's postwar history. This milestone is a reflection of the trust and confidence of the Italian people in her leadership.

Her friendship has also been instrumental in strengthening the India-Italy Special Strategic
Partnership and I look forward to continuing our close cooperation to build a prosperous future for the people of our countries.

My best wishes for her continued success in the years ahead.

@GiorgiaMeloni"