प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बेंगलुरु में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश आज विकास, स्थिरता और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हालिया चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता ‘स्पीड, सॉल्यूशंस और स्थिर सरकार’ चाहती है, न कि घोटालों और अस्थिरता की राजनीति।
प्रधानमंत्री ने जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ का अभिवादन करते हुए कहा कि उन्होंने कर्नाटक में अनेक कार्यक्रम किए हैं, लेकिन एयरपोर्ट परिसर में इतना विशाल कार्यक्रम पहली बार देखा है। उन्होंने कहा कि ‘आज बेंगलुरु की धरती से केसरिया सूरज उगा है।‘ उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की संगठन क्षमता और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि इतनी सुबह इतनी बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना भाजपा की ताकत को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल में मिली ऐतिहासिक सफलता का उत्साह कर्नाटक के लोगों की आंखों में भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक राज्य की नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत है।
प्रधानमंत्री ने 10 मई के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 1857 में इसी दिन स्वतंत्रता संग्राम की पहली चिंगारी फूटी थी, जिसने आगे चलकर गुलामी की बेड़ियों को समाप्त करने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि भारत की यही शौर्य परंपरा आज भी देश को नई ऊर्जा देती है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ का उल्लेख करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए ऐसे ऐतिहासिक अवसर प्रेरणा का स्रोत बनते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्नाटक हमेशा से भाजपा के लिए ऊर्जा का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा एक छोटी पार्टी थी, तब भी कर्नाटक ने उसे बड़ी ताकत दी थी। उन्होंने कहा कि आज दक्षिण भारत में भाजपा और एनडीए का विस्तार लगातार बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री ने हालिया चुनाव परिणामों का उल्लेख करते हुए कहा कि पुडुचेरी में लगातार दूसरी बार एनडीए सरकार बनना, असम में लगातार तीसरी बार एनडीए को जनादेश मिलना, बंगाल में भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन मिलना और गुजरात निकाय चुनावों में रिकॉर्ड जीत, देश के बदलते राजनीतिक परिदृश्य का संकेत है। उन्होंने कहा कि ये परिणाम देश के युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीबों और मध्यम वर्ग की आकांक्षाओं को दर्शाते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत के लोग स्थिरता का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देशवासी अब ‘राष्ट्रनीति वाली राजनीति’ चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों के लिए लोककल्याण सर्वोपरि है और इसी कारण 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी अपनी हार के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं, संविधान और न्यायपालिका तक को दोषी ठहराते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब गाली-गलौज और नकारात्मक राजनीति के अलावा कोई एजेंडा नहीं बचा है।
प्रधानमंत्री ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता की समस्याएं सुलझाने के बजाय आंतरिक सत्ता संघर्ष में उलझी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार के भीतर नेतृत्व परिवर्तन को लेकर असमंजस बना हुआ है और जनता विकास से वंचित हो रही है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और अन्य कांग्रेस शासित राज्यों का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस जहां भी सत्ता में है, वहां या तो भ्रष्टाचार हो रहा है या सत्ता संघर्ष चल रहा है।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को ‘परजीवी पार्टी’ बताते हुए कहा कि वह अवसर मिलने पर अपने सहयोगियों के साथ भी विश्वासघात करती है। उन्होंने तमिलनाडु की राजनीति का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस ने वर्षों पुराने सहयोगियों के साथ भी सत्ता के लालच में विश्वासघात किया।
महिला आरक्षण के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को ‘देश की सबसे बड़ी नारी विरोधी पार्टी’ बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का कानून बनाकर दशकों पुरानी मांग को पूरा किया, जबकि कांग्रेस ने हमेशा इस विषय पर राजनीति की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संसद में ‘नारीशक्ति वंदन’ से जुड़े संशोधन का विरोध किया, जिससे कर्नाटक सहित कई राज्यों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को और बढ़ाया जा सकता था।
प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में कर्नाटक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य में ‘ईज ऑफ लिविंग’ और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कर्नाटक के लोगों को भरोसा दिलाया कि भाजपा-एनडीए सरकार राज्य के विकास के लिए हर संभव कदम उठा रही है।
वैश्विक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने देशवासियों से संसाधनों के संरक्षण, संयम और कर्तव्य पालन का आह्वान किया।
पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए
आज 10 मई की ऐतिहासिक तारीख है।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) May 10, 2026
1857 में आज के ही दिन स्वतंत्रता संग्राम की पहली चिंगारी फूटी थी।
समय के साथ ये चिंगारी एक बड़ी ज्वाला में बदल गई... जिसने गुलामी की बेड़ियों को जलाकर भस्म कर दिया।
शौर्य और सामर्थ्य की ये विरासत..हमारी बहुत बड़ी ताकत है: PM @narendramodi
ये चुनाव परिणाम भारत की राजनीतिक दशा-दिशा के लिए महत्वपूर्ण हैं।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) May 10, 2026
ये भारत के नौजवानों, महिलाओं, किसानों, गरीबों और मिडिल क्लास...
हर वर्ग का मूड दर्शाते हैं: PM @narendramodi
इन परिणामों का एक बहुत बड़ा मैसेज ये भी है... कि अस्थिरता में घिरी इस दुनिया में, भारत की जनता स्थिरता का मंत्र दे रही है।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) May 10, 2026
भारत की जनता कह रही है कि हमें Speed चाहिए… हमें Scams नहीं, Solutions चाहिए… हमें राष्ट्रनीति वाली राजनीति चाहिए: PM @narendramodi
बीजेपी की सरकारों के लिए लोक कल्याण सर्वोपरि है।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) May 10, 2026
हमारा मंत्र सबका साथ-सबका विकास है... हमारा मॉडल गुड गवर्नेंस का है: PM @narendramodi
कांग्रेस को सिर्फ विश्वास घात करना आता है।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) May 10, 2026
ये खुद भी झूठे हैं और इनकी गारंटियां भी झूठी हैं: PM @narendramodi
कांग्रेस की पहचान आज एक परजीवी पार्टी की बन गई है।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) May 10, 2026
और इसलिए वो पहला मौका मिलते ही अपने साथियों के साथ भी विश्वासघात करती है।
इसलिए ही कहते हैं...ऐसा कोई सगा नहीं जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं: PM @narendramodi
कांग्रेस देश की सबसे बड़ी नारी विरोधी पार्टी है।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) May 10, 2026
इसलिए कांग्रेस ने संसद में नारीशक्ति वंदन संशोधन को गिरा दिया: PM @narendramodi
जिस तरह कोरोना काल में, हमने संकटों का मिलकर सामना किया था... वैसे ही, देशभक्ति की भावना से... हमें फिर एक बार भारत को इन वैश्विक संकटों से निकालने के लिए... एक साथ खड़ा होना होगा... अपने कर्तव्यों पर बल देना होगा: PM @narendramodi
— narendramodi_in (@narendramodi_in) May 10, 2026


