भाजपा के स्थापना दिवस पर, मैं भाजपा परिवार से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता और हर व्यक्ति को हार्दिक बधाई देता हूँ: पीएम मोदी
असम के लोगों ने तय कर लिया है कि बीजेपी-एनडीए सरकार इस बार हैट्रिक बनाएगी: बारपेटा में पीएम मोदी
कांग्रेस के शाही परिवार के 'नामदार' भी अपनी हार का शतक पूरा करेंगे और असम इसे संभव बनाएगा: पीएम मोदी
कई वर्षों की कोशिश और बलिदानों के बाद असम में शांति लौटी है। इसलिए कांग्रेस को असम से दूर रखना बहुत जरूरी है: बारपेटा में पीएम
कांग्रेस ने हमेशा परिवारवाद की राजनीति, भ्रष्टाचार और झूठे वादों को बढ़ावा दिया है: होजाई रैली में पीएम मोदी
कांग्रेस की गारंटी जमीन पर फेल हो जाती है: पीएम मोदी ने असम के वोटरों को गुमराह करने वाली राजनीति से सावधान रहने की चेतावनी दी।
बीजेपी-एनडीए; किसानों, आदिवासी समुदायों और चाय बागानों से जुड़े परिवारों को जमीन के अधिकार देने के लिए काम कर रही है, जबकि कांग्रेस ने ऐसी कोशिशों का विरोध किया और अवैध कब्जों को बढ़ावा दिया: डिब्रूगढ़ में पीएम
नारी शक्ति सर्वप्रथम! : डिब्रूगढ़ रैली में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को असम के बारपेटा, होजाई और डिब्रूगढ़ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। अपने संबोधनों में उन्होंने विकसित असम और विकसित भारत के संकल्प, शांति, सुरक्षा, विकास, आदिवासी कल्याण, महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ ही कांग्रेस की नीतियों पर विस्तार से अपनी बात रखी।

बारपेटा में प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति स्वार्थ से भरी है। बीते 10 वर्षों में असम में शांति और स्थिरता लौटी है और आने वाला समय राज्य की समृद्धि और आत्मनिर्भरता का होगा। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस वो पार्टी है जो कभी दूरगामी सोच के साथ विकास के काम नहीं करती। कांग्रेस, शॉर्ट टर्म काम करती है, ताकि उसमें करप्शन कर सके। वहीं बीजेपी, एक लंबे विजन के साथ काम करने वाली पार्टी है। हम विकसित असम से विकसित भारत का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।‘

प्रधानमंत्री ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी के कारण असम में पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। उन्होंने असम की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य की पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने का समय आ गया है। उन्होंने स्थानीय आस्था स्थलों और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण पर भी बल दिया।

पीएम ने कांग्रेस पर आदिवासी समाज के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके शासन में आदिवासी क्षेत्रों में गरीबी और हिंसा का दौर था। वहीं बीजेपी सरकार ने स्थायी शांति और विकास के लिए काम किया है और हजारों युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ा है।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस की नीतियों ने असम की सुरक्षा और सांस्कृतिक पहचान को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने अवैध कब्जों और घुसपैठ को बढ़ावा दिया, जबकि बीजेपी सरकार राज्य की जमीन को मुक्त कराकर मूल निवासियों को अधिकार दिला रही है।

होजाई में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर परिवारवाद और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस केवल कुछ परिवारों के हितों के लिए काम करती है, जबकि भाजपा का मंत्र है, ‘सबका साथ, सबका विकास’। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस सिर्फ दो परिवारों का फ्यूचर बनाने में ही जुटी है। सिर्फ दो परिवार, यही उनका काम है। एक दिल्ली में रहने वाला शाही परिवार है और दूसरा यहां असम में एक परिवार है। इनका नारा है- फैमिली फर्स्ट। ऐसे लोग कभी देश का भला नहीं कर सकते, कभी असम का भला नहीं कर सकते। परिवारवादी राजनीति के अलावा इनके पास अपनी कोई ताकत नहीं है। इसलिए ये दो बातों पर फोकस करते हैं। झूठ बोलना और दूसरा जमकर करप्शन करना।‘

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की ‘गारंटियों’ पर भरोसा नहीं किया जा सकता, क्योंकि जिन राज्यों में उनकी सरकारें हैं, वहां के लोगों को अब भी कांग्रेस के वादों के पूरे होने का इंतजार है। उन्होंने लोगों से कांग्रेस के वादों और उनके रिकॉर्ड पर सवाल उठाने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही के बिना विकास संभव नहीं है।

प्रधानमंत्री ने असम की पहचान और सुरक्षा के मुद्दे पर जोर देते हुए कहा कि घुसपैठ राज्य के संसाधनों, रोजगार और सांस्कृतिक संतुलन के लिए चुनौती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी-एनडीए सरकार अवैध कब्जों को हटाकर राज्य की जमीन को सुरक्षित कर रही है और यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

पीएम ने कहा कि बीजेपी को दिया गया हर वोट असम की पहचान, सुरक्षा और विकास को मजबूत करेगा, साथ ही आस्था और संस्कृति से जुड़े स्थानों के संरक्षण और विकास में भी योगदान देगा। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

डिब्रूगढ़ में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के शासनकाल में विकास परियोजनाओं में देरी और भ्रष्टाचार का उल्लेख करते हुए असम गैस क्रैकर परियोजना का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि दशकों तक लंबित रहने के बाद इस परियोजना को बीजेपी सरकार ने पूरा किया, जिससे रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिला।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी-एनडीए सरकार असम को ऊर्जा क्षेत्र का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए काम कर रही है, जिसमें रिफाइनरी विस्तार, बायो-रिफाइनरी और गैस ग्रिड जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन परियोजनाओं से स्थानीय युवाओं के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर भूमि से जुड़े मुद्दों पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार जनजातीय समाज, चाय बागान के श्रमिकों और स्थानीय लोगों को भूमि अधिकार दे रही है, जबकि कांग्रेस इसका विरोध कर रही है।

महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि लाखों महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और भविष्य में इस दायरे को और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी को देश के विकास की प्रमुख शक्ति बताया।

प्रधानमंत्री ने अपने सभी संबोधनों में असम के लोगों से विकास, शांति, सुरक्षा और समृद्धि के लिए बीजेपी-एनडीए को समर्थन देने का आग्रह किया और विश्वास जताया कि राज्य की जनता विकसित असम के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले वर्षों में असम देश की विकास यात्रा में अग्रणी भूमिका निभाएगा और पूर्वोत्तर क्षेत्र भारत की प्रगति का महत्वपूर्ण इंजन बनेगा।

बारपेटा का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

होजाई का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

डिब्रूगढ़ का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From strategic partnership upgrade to defence roadmap: Key outcomes of PM Modi–Meloni meeting in Rome

Media Coverage

From strategic partnership upgrade to defence roadmap: Key outcomes of PM Modi–Meloni meeting in Rome
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 21 मई 2026
May 21, 2026

Appreciation by Citizens on Leadership That Delivers: PM Modi's Journey of Development, Diplomacy & Farmer-First Progress